उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को भी पांच साल की छूट

               उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को भी राज्य कर्मचारियों की तरह पांच साल की छूट मिलेगी। इस आशय का आदेश विशेष सचिव दीनानाथ शुक्ला की ओर से 16 सितम्बर को जारी किया गया।
                    एडेड कॉलेज के सामान्य वर्ग के शिक्षक व कर्मचारी  अब 45 साल की उम्र तक आवेदन कर सकेंगे। जबकि ओबीसी, एससी, एसटी समेत अन्य आरक्षण वर्ग के शिक्षक व कर्मचारी 50 साल तक आवेदन कर सकेंगे।      
                      पहले जनरल के लिए 40 व आरक्षित वर्ग के लिए आयुसीमा 45 साल थी। इसी साल सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों व कर्मचारियों को लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं में पांच साल की छूट दी थी। जिसके बाद एडेड कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारी भी आयुसीमा में छूट दिए जाने की मांग करने लगे।
                    शिक्षकों ने आयुसीमा में छूट का किया स्वागत
                      एडेड कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों को लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं में राज्य कर्मचारियों की तरह पांच साल की छूट दिए जाने संबंधी शासनादेश का स्वागत किया। शिक्षक भवन रामबाग में हुई माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रामसेवक त्रिपाठी ने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह के 26 फरवरी के मांगपत्र के आधार पर आदेश जारी हुआ है।
                     मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में डॉ. नवीन पांडेय, डॉ. संतोष तिवारी, शिवदत्त मिश्रा, डॉ. राजेश सिंह, पंकज, विश्वनाथ प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। हालांकि शिक्षक यह छूट लोअर सबार्डिनेट 2015 की भर्ती से ही देने की मांग कर रहे हैं।

Kewards ; teachers,madhyamik shiksha,upsc

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

हाथों-हाथ मिलेगा पैन कार्ड, नहीं लगेगा कोई शुल्क - करें ऑनलाइन आवेदन

लीगल ऑफिसर की सरकारी नौकरी ; जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कहां मिलेगी नौकरी?

Jobs for 490 posts through Lower subordinate up

SSC CGL 2019 Tier 1 Result : कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टायर-1 का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक