बीटीसी 2014  ; 15 अक्टूबर तक हर हाल में प्रवेश की कार्यवाही करें पूर्ण, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने दिया निर्देश

              सुप्रीम कोर्ट के सत्र समय से शुरू करने के निर्देश से परेशान डायट के प्राचार्यो ने इस संबंध में निर्देश मांगा है कि सीटें भरी नहीं है, अब क्या करें।
                इस पर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने निर्देश दिया है कि 15 अक्टूबर तक हर हाल में प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाएं, उसके बाद प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की तारीख में वृद्धि नहीं होगी।
                इस बार सुप्रीम कोर्ट ने बीटीसी सत्र नियमित करने के संबंध में एक याचिका की सुनवाई करते हुए आदेश दिया था कि बीटीसी 2014 का सत्र 22 सितंबर से शुरू किया जाए। ऐसे में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश नीना श्रीवास्तव ने निर्देश दिया था कि जिलों में सीटें भरने के लिए तय सीटों के पचास गुना तक अभ्यर्थी बुलाए जाएं।
                 उनका कहना है कि समय कम होने के कारण पर्याप्त अभ्यर्थी नहीं पहुंचे और बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। सचिव ने निर्देश दिया है कि जहां सीटें खाली हैं वह आरक्षण नियमों को ध्यान में रखते हुए कट ऑफ मेरिट जारी करें और उसे बहुप्रसारित समाचार पत्र में प्रकाशित कराएं।
                  हर हाल में काउंसिलिंग 15 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पूरी करा ली जाए। इसके बाद समय नहीं बढ़ाया जाएगा।
सत्र 22सितंबर से शुरू माना जाए
                  सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण सत्र डायट एवं निजी संस्थान में एक साथ 22 सितंबर से प्रारंभ माना जाएगा।

Kewards ; btc 2014,TET,teachers,training

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी