6,340 सरकारी प्राथमिक स्कूलों की इमारतें खस्ताहाल ; यूडायस 2014-15 से हुआ खुलासा

              देश के 6,340 सरकारी प्राथमिक स्कूलों की इमारतें खस्ताहाल हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
              उन्होंने कहा, ‘यूनिफाइड डिस्टिक्ट इंफार्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन’ के 2014-15 के आंकड़ों के अनुसार, 28 राज्यों के 6,340 सरकारी प्राथमिक स्कूलों की इमारतें खस्ताहाल हैं। इसके अलावा, 21 राज्यों के 833 सेकेंडरी स्कूलों की इमारतें जर्जर अवस्था में हैं।
             अगले वर्ष पेश होगी नई शिक्षा नीति : नई शिक्षा नीति को सभी पक्षों की राय को समाहित करते हुए तैयार करने का कार्य चल रहा है। इसके अगले वर्ष पेश होने की उम्मीद है। स्मृति ईरानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा नीत राजग सरकार ने ग्राम पंचायतों, शहरी निकायों, ब्लाकों, जिला स्तर पर सभी पक्षों की राय लेकर नई जनोन्मुखी शिक्षा नीति तैयार करने की पहल की है। कुछ राज्यों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन उन्हें वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कुछ समय मांगा है।
              गीता-वेदों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की योजना नहीं : सरकार के पास स्कूली पाठ्यक्रम में भगवद् गीता, वेदों और अन्य धार्मिक ग्रंथों को शामिल करने संबंधी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। स्मृति ईरानी ने लोकसभा में कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रलय के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
               नेहरू की विरासत में बदलाव की बात गलत : सरकार ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की विरासत में बदलाव जैसा कोई कदम उठाने की बात से इन्कार किया है। संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने लोकसभा को बताया, ‘नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय सहित ऐसे किसी भी संस्थान की आधारभूत मान्यताओं और खासियतों से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी।’ दरअसल, महेश शर्मा ने पूर्व में कहा था कि सरकार गांधी स्मृति, ललित कला अकादमी और नेहरू संग्रहालय सहित 39 संस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए इसमें सुधार करने की योजना बना रही है। इसके बाद ही इसे लेकर विवाद शुरू हुआ है।


Keywords ; teachers,school,upgovt,center gov't

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

बीएड 2016; प्रवेश काउंसिलिंग आज से, रैंक एक से 6500 तक के अभ्यर्थी बुलाए गए

मोती कैसे प्राप्त करें ?