अब प्राइमरी स्कूल के बच्चों को मिलेगा 150 मिली दूध ; दूध की कीमत निकाल पाने के लिए किया गया परिवर्तन

             मिड डे मील में बुधवार के दूध की मात्र घटा दी गई है। वहीं इसके साथ तहरी परोसी जाएगी। अब प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों को 150 मिलीलीटर और जूनियर स्कूल के विद्यार्थियों को 200 मिली दूध दिया जाएगा।
             बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आशीष कुमार गोयल ने आदेश जारी कर दिया है।यह परिवर्तन दूध की कीमत निकाल पाने के लिए किया गया है। पहली बार राज्य सरकार ने आदेश मे रोज के खाने की लागत भी निकाल कर लिख दी है।
              पहले कक्षा 1 से 8 तक के सभी बच्चों को 200 मिली दूध दिया जा रहा था। जबकि अब कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को 150 मिली दूध दिया जाएगा। जिस दिन दूध दिया जाएगा उस दिन प्राइमरी स्तर पर प्रति बच्च 6.99 और जूनियर स्तर पर 9.79 रुपए लागत आएगी।
             वहीं रोज की लागत 50-60 पैसों की कटौती की गई है। इसके बावजूद पूरे हफ्ते में प्राइमरी स्तर पर लगभग ढाई रुपए प्रति बच्च ज्यादा कीमत आएगी।
              इसे कौन वहन करेगा, इस बारे में सरकार ने कोई निर्देश नहीं दिया है। अभी केन्द्र सरकार प्राइमरी स्तर पर 3.76 रुपए और जूनियर स्तर पर 5.64 रुपए परिवर्तन लागत के लिए देती है।


Keyword ; teachers,students,Milk,mdm

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले