शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

              बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर समायोजन को लेकर कानूनी लड़ाई के बीच शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कमर कस ली है।
              दो फरवरी को प्रस्तावित परीक्षा में शामिल होने के लिए शिक्षामित्रों के बड़े संगठन उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने अपने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को चिळी लिखी है।
              संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने 11 दिसम्बर को भेजी चिप्ती में लिखा है-‘आप सभी जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष को निर्देशित किया जाता है कि अपने जिलों के सभी शिक्षामित्रों को नियत तिथि तक आवेदन फार्म अवश्य भरवा दें जिससे सभी टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण कर सकें एवं भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।’
                बगैर टीईटी सहायक अध्यापक पद पर समायोजन की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहे शिक्षामित्र संघ की यह चिळी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
                दरअसल हाईकोर्ट ने 12 सितम्बर को 1.24 लाख शिक्षामित्रों के बगैर टीईटी सहायक अध्यापक पद पर समायोजन निरस्त कर दिया था। बाकी के शिक्षामित्र दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
                लगभग पौने दो साल बाद यूपी में होने जा रही टीईटी-15 शिक्षामित्रों के लिए एक बड़े अवसर के रूप में देखी जा रही है।
                यदि शिक्षामित्र टीईटी पास कर लेते हैं तो उनके सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति की अड़चन दूर हो जाएगी क्योंकि दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण पर कोई संकट नहीं है। परीक्षा देने से कोई नुकसान भी नहीं है।

Keyword ; TET,samayojan,shikshamitra,teachers

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण