15 हजार अध्यापकों की भर्ती ; भर्ती प्रक्रिया जनवरी तक होगी पूरी,बीएलएड अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 14 से 21 दिसंबर के बीच का समय तय

            प्राथमिक विद्यालयों में बीटीसी प्रशिक्षुओं के लिए चल रही 15 हजार सहायक अध्यापकों कीभर्ती प्रक्रिया जनवरी तक पूरी कर ली जाएगी।
              प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए मेरिट के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करके अंतिम चयन कर लिया गया था। इस बीच इस भर्ती को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लंबित होने और शासन की ओर से बीएलएड वालों को भर्ती में शामिल करने का आदेश जारी करने के बाद इस भर्ती को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।  
                प्रदेश के अलग-अलग भागों से सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से मिलने आए अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया कि बीएलएड अभ्यर्थियों से आवेदन लेने के बाद
उनकी काउंसलिंग जल्द पूरी करके जनवरी तक नियुक्ति पत्र जारी कर दिए
जाएंगे।
               उन्होंने बताया कि बीएलएड अभ्यर्थियों की संख्या कम होने के कारण उनकी नियुक्ति में देरी नहीं होगी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बीएलएड अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 14 से 21 दिसंबर के बीच का समय तय किया है।
               सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से आवेदन पूरी करने केलिए 28 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

Keyword ;  teachers,TET,upgovt,btc,BLED

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले