29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

              उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित विज्ञान के 29 हजार से अधिक सहायक अध्यापकों की नियुक्ति में एक और पेच फंस गया है।
               आरोप है कि हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद ऐसे तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई है जिनका स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं था।
                इसे लेकर हाईकोर्ट में रेवतीरमण सिंह और अन्य ने याचिका दाखिल की है। याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारियों और अन्य पक्षों से जवाब मांगा है।
कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति
                 याचिका पर सुनवाई आठ फरवरी को होगी। याची के वकील सीमांत सिंह के अनुसार 23 अगस्त 2013 के शासनादेश में स्पष्ट है कि व्यावसायिक स्नातक डिग्री धारकों में उन्हीं लोगों की नियुक्ति की जाएगी जिनका स्नातक में गणित या विज्ञान में से कोई एक विषय रहा हो, जबकि नियुक्ति प्राधिकारियों ने इसको नजरअंदाज कर ऐसे सभी लोगों को नियुक्तियां दे दीं जिनके पास स्नातक की तकनीकी डिग्री है।
                   कोर्ट ने सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रकार के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कोर्ट के निर्णय पर निर्भर करेगी।


Keyword ; teachers,TET,29334recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड