दरोगा पद पर सीधी भर्ती ; स्नातक या समकक्ष परीक्षा में 50 फीसदी अंकों की बाध्यता समाप्त

               राज्य सरकार ने दरोगा पद पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को और सरल कर दिया है। इसके तहत सरकार ने परीक्षा में बैठने के लिए स्नातक या समकक्ष परीक्षा में 50 फीसदी अंकों की बाध्यता समाप्त कर दी है, साथ ही परीक्षा के कार्यक्रम में भी बदलाव को मंजूरी दे दी है।
              सरकार जल्दी ही 2064 पदों पर दरोगाओं की भर्ती करने जा रही है।
             सीधी भर्ती में स्नातक या उसके समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50 फीसदी अंक की बाध्यता थी। इस बाध्यता को दूर करने के लिए सरकार ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन फैसला ले लिया।
              पहले दरोगा भर्ती की परीक्षा में शारीरिक नापतौल से शुरुआत होती थी। इसके बाद दौड़ होती थी और फिर लिखित परीक्षा होती थी। लेकिन अब सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी।
              यह चार सौ नंबर की होगी जिसमें दो सौ नंबर पासिंग मार्क्स होंगे। इसके बाद शारीरिक नापतौल होगी और फिर 4.8 किलोमीटर की दौड़ होगी, जिसे 27 मिनट में पूरा करा जाना होगा।


Keyword ; police,SI,2064 recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

हाथों-हाथ मिलेगा पैन कार्ड, नहीं लगेगा कोई शुल्क - करें ऑनलाइन आवेदन

लीगल ऑफिसर की सरकारी नौकरी ; जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कहां मिलेगी नौकरी?

Jobs for 490 posts through Lower subordinate up

SSC CGL 2019 Tier 1 Result : कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टायर-1 का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक