72825 शिक्षकों की भर्ती ; प्रशिक्षु शिक्षक तीसरे चरण की परीक्षा 22, 23 जनवरी को

             25 सहायक अध्यापकों के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रिया में तीसरे चरण में प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों की परीक्षा 22 एवं 23 जनवरी को होगी।
             सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर 20 दिसंबर से लगातार धरने पर बैठे प्रशिक्षु शिक्षकों से वार्ता के बाद परीक्षा तिथि जारी की गई।
             रजिस्ट्रार परीक्षा नियामक प्राधिकारी नवल किशोर ने बताया कि तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा कराने की मांग को लेकर सचिव से मिले। उन्होंने परीक्षा की तिथि 22 एवं 23 जनवरी को तय की है।
             प्रशिक्षु शिक्षकों की तीसरे चरण की परीक्षा के बाद अब 72825 शिक्षकों की भर्ती में लगभग चार हजार शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।
              प्रदेश सरकार की ओर से 72825 शिक्षकों की भर्ती में पहले चरण में 58 हजार, दूसरे चरण में 12 हजार एवं तीसरे चरण में चार हजार अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।
                इसमें पहले चरण के अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल चुकी है, दूसरे चरण के 12 हजार अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए आदेश जारी हो चुका है।
                 अब तीसरे चरण की परीक्षा के बाद चार हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

Keyword ; teachers,TET,72825 recruitment,btc,15000recruitment

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम