भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में कनिष्ठ वैयक्तिक सहायक के 185 पदों पर सीधी भर्ती

             भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में कनिष्ठ वैयक्तिक सहायक (Junior Personal Assistants), आशुलिपिक (Stenographers) और सहायक (Assistants) के 185 पदों पर सीधी भर्ती निकली है।
             निर्धारित मानकों के आधार पर आवेदकों को सूचीबद्ध किया जाएगा। सूचीबद्ध उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक के पदों के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आशुलिपिक टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
              सभी पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। ग्रेड पे के तौर पर 2,400 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
             आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को कंप्यूटर का ज्ञान भी होना अनिवार्य है।
             आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
            आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 11 फरवरी 2016 से की जाएगी।
             आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन के सभी चरणों को पूरा करें।
             आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट को निकालकर आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
             आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 100 रुपये जमा करने होंगे। महिलाओं समेत एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और पूर्व-सैन्य कर्मियों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क चालान के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक की भी शाखा में जमा कराना होगा।
              उम्मीदवारों को चालान की एक प्रति को 'प्रशासन अधिकारी (आई.सी.आर.बी.), इसरो मुख्यालय, अंतरिक्ष भवन, न्यू बी.ई.एल., रोड बंगलूरु- 560094 के पते पर केवल साधारण डाक से भेजें।
               ऑनलाइन पंजीकरण की अंत‌िम तिथि 11 फरवरी 2016 और शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2016 एवं आवेदन (हार्ड कॉपी) पहुंचने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2016 है।
              ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर लॉग ऑन करें।

Keyword ; isro,Junior Personal Assistants,Stenographers,Assistants

Comments

Popular posts from this blog

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

एलआईसी में एएओ के700पदों पर भर्ती

Jobs for the post of Professor and Registrar in Fire police

69 हजार शिक्षक भर्ती : जानें भर्ती प्रक्रिया में कौन-कौन सी है चुनौतियाँ ?क्या नई अड़चने फिर नियुक्ति में करेगी देरी!

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला