टीईटी-2015 परीक्षा दो फरवरी को ; तैयारियों को लेकर 28 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग 

             शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2015 का आयोजन दो फरवरी को किया जाएगा। इसके लिए राजधानी में जूनियर के लिए 38 तथा प्राइमरी के लिए 11 कुल 49 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं। इसकी तैयारियों को लेकर 28 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया गया है।
              ज्ञात हो शिक्षक बनने के लिए अब शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य कर दी है। राजधानी में इस परीक्षा में लगभग 28 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव द्वारा 28 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया गया है।
              परीक्षा नियामक प्राधिकारी की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपस्थित रहने के लिए समस्त संयुक्त शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गये हैं। इस दौरान परीक्षा की तैयारियों को जांचा जाएगा तथा यह जानकारी ली जाएगी कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए क्या एहतियात बरती गयी है।
               इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों पर समुचित संसाधन उपलब्ध हैं या नहीं, प्रश्नपत्र कहां रखने का सुरक्षित स्थान तथा परीक्षा के बाद ओएमआर सीट की सुरक्षा आदि जानकारी प्राप्त की जाएगी। कांफ्रेंसिंग में शिक्षाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।


Keyword ; teachers,uptet,exam,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, अब करें आवेदन 30 जून, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी