यूपी बोर्ड परीक्षा 2016 ; स्कूलों में आंतरिक मूल्यांकन नहीं, 15 फरवरी को देनी है रिपोर्ट

            हाईस्कूल की परीक्षाओं में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन व्यवस्था लागू करने के तहत 70 अंकों की लिखित परीक्षा होगी।
            बोर्ड की ओर से हाईस्कूल में 30 अंकों का प्रायोगिक एवं आंतरिक मूल्यांकन की जिम्मेदारी विद्यालयों को दी है। 30 अंक के आंतरिक मूल्यांकन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों को विद्यालयों से ऑनलाइन अंक 15 फरवरी तक करने को कहा है।
             विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2016 में शामिल होने वाले हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) के प्राप्तांक नैतिक शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा के ग्रेड तथा इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा केप्राप्तांक बोर्ड की वेबसाइट पर 15 फरवरी तक अपलोड कर दें।
              बोर्ड ने विद्यालयों को आंतरिक मूल्यांकन नियमानुसार पूरा करके भेजने का फरमान तो जारी कर दिया है, लेकिन हकीकत में विद्यालयों में अभी तक प्रायोगिक परीक्षा ही नहीं कराई जा सकी है। अब बोर्ड की ओर से अंतिम तिथि जारी करने के बाद विद्यालय जल्दबाजी में पूराकर बोर्ड भेजने की तैयारी में लगे हैं।
              बोर्ड की ओर से हाईस्कूल 2016 की परीक्षा के रिजल्ट को नौ प्वाइंट ग्रेडिंग के आधार पर तैयार किया जाएगा। प्रत्येक विषय में एक प्रश्नपत्र के आधार पर 70 अंकों की लिखित परीक्षा तथा 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा कराई जाएगी।
              इंटर के परीक्षार्थियों के लिए खेल तथा शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा 50 अंकों की तथा लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी।
              विद्यालयों को इंटरमीडिएट के ग्रेडिंग के अंक 15 फरवरी तक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन करना होगा।

Keyword ; upboard,exam,high school,intermediate,oral exam

Comments

Popular posts from this blog

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, अब करें आवेदन 30 जून, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी