उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी और आरक्षी पीएसी (कॉस्टेबल) के 28,916 पदों पर भर्ती

           उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी और आरक्षी पीएसी (कॉस्टेबल) के 28,916 पदों पर भर्ती निकली है। शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को मान्यताप्राप्त संस्थान से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण अथवा समकक्ष योग्यता निर्धारित की गई है।
         आवदने करने के लिए उम्मीदवारों के पास उत्तर प्रदेश पुलिस के नियमों के अनुसार शारीरिक योग्यताएं होना भी आवश्यक है।
         इन पदों पर अंतिम रूप से चयनित आवेदकों का वेतनमान 5,200 रुपये से 20,200 रुपये प्रतिमाह एवं 2,000रुपये ग्रेड पे देने का प्रावधान किया गया है।
         उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष निश्चित की गई है।
         उत्तर प्रदेश में मूलरूप से निवास करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित श्रेणीयों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाने का प्रावधान है।
         आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2015 के अनुसार की जाएगी।
         आवेदित पदों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क ई-चालान अथवा इंटरनेट बैंकिग अथवा क्रेडिट/डेबिट कार्ड द्वारा नामांकन के प्रथम चरण के 24 घंटे पश्चात कर सकते हैं।
         शुल्क भुगतान के 24 घंटे के पश्चात अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया का अंतिम चरण पूर्ण कर सकेंगे। इन पदों पर उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
         आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर क्लिक करें व आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन के अंतिम चरण में उम्मीदवारों को स्कैन किए नवीनतम कलर फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपने नामांकन पर अपलोड करने होगें।
         आवेदन 18 जनवरी 2016 से प्रारंभ होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2016 निर्धारित की गई है।
          उम्मीदवार आवेदन करने एवं आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट http://prpb.gov.in पर लॉगइन करें।


Keyword ; police,Recruitment,pac,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

एलआईसी में एएओ के700पदों पर भर्ती

Jobs for the post of Professor and Registrar in Fire police

69 हजार शिक्षक भर्ती : जानें भर्ती प्रक्रिया में कौन-कौन सी है चुनौतियाँ ?क्या नई अड़चने फिर नियुक्ति में करेगी देरी!

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला