बजट में वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय शामिल नहीं ; बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे

            प्रदेश के बजट में वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय शामिल नहीं करने से वित्तविहीन स्कूल के प्रबंधकों, शिक्षकों और कर्मचारियों में नाराजगी है।
             माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की शुक्रवार को हुई आपात बैठक में आंदोलन का निर्णय लिया गया।
            तय किया गया कि 29 जनवरी को लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ  पर प्रदेशभर के सभी शिक्षक होंगे और वहां से विधानसभा घेराव के लिए कूच करेंगे।
             यदि बजट में मानदेय की व्यवस्था नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। 7 फरवरी तक बजट में मानदेय की व्यवस्था न होने पर 8 फरवरी को सभी जिलों में सरकार का पुतला दहन और जेल भरो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
             12 फरवरी तक मानदेय की व्यवस्था न होने पर 18 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा।
             बैठक में वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याधर द्विवेदी, जिलाध्यक्ष परविन्दर सिंह, प्रधानाचार्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद त्रिपाठी, प्रबंधक महासभा के प्रदेश महासचिव सुनील पांडेय व मुकेश कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।


Keyward : teachers,tet,guide line, up govt

Comments

Popular posts from this blog

प्रशासनिक अफसरों की भर्ती में धांधली ; आजतक ने स्टिंग ऑपरेशन करके उस धांधली का सच किया बेपर्दा

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

उच्च शिक्षा Online Classes : डिग्री कालेजों में ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी शुरू

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण