स्कूलों का जनवरी में निरीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी ; सभी अफसरों को दो-दो जिलों की जिम्मेदारी

          बेसिक स्कूलों में पढ़ाई के स्तर के मूल्यांकन के लिए मुख्यालय स्तर के अधिकारियों को जिलों में भेजने का फैसला किया है।
           जनवरी में सचिव बेसिक शिक्षा समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी दो-दो जिलों का मुआयना करेंगे। इस दौरान आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
           सभी अधिकारी 15 जनवरी तक अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे। सचिव बेसिक शिक्षा आशीष कुमार गोयल ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित विद्यालयों व योजनाओं के निरीक्षण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को संबंधित आइटम और चेक लिस्ट भी उपलब्ध कराई गई है।
             जिलों के भ्रमण के लिए सभी वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में तीन दिन रुकना अनिवार्य होगा।
              गोयल ने बताया कि अफसरों को तीनों दिन विद्यालय समय में निरीक्षण करने को कहा गया है। जिलास्तर की समीक्षा बैठकें या कार्यालयों का निरीक्षण विद्यालय समय में नहीं की जाएंगी।
इनकी होगी जांच
               बेसिक शिक्षा से संबंधित निरीक्षण आइटम और चेक लिस्ट के अनुसार विद्यालयों में तैनात शिक्षक की उपस्थिति, बालक-बालिकाओं के लिए अलग शौचालयों की स्थिति, सफाई व पीने के पानी की व्यवस्था और मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन नियमित रूप से दिए जाने की जांच की जाएगी।
               1-8 तक के छात्रों से पढ़ाए जा चुके हिंदी भाषा के किसी पाठ को पढ़वाया जाएगा। छात्र-छात्राओं को ब्लैक बोर्ड पर अंकगणित के कम से कम दो प्रश्न देकर उन्हें अपनी कॉपी में हल करने को कहा जाएगा। इस तरह से पढ़ाई के स्तर की जांच की जाएगी।
         

Keyward ; teachers,school,students,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम