पीएचडी (ग्रेड-बी) फॉर रिसर्च पोजिशन के 14 पदों पर आवेदन ; अंतिम तारीख 30 नवंबर 2018

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सर्विसेज बोर्ड, मुंबई ने पीएचडी (ग्रेड-बी) फॉर रिसर्च पोजिशन पद पर कुल 14 रिक्तियां घोषित की हैं। 

बैंक ने इन पदों को भरने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2018 है। पद, योग्यता और आवेदन से संबंधित अन्य सभी जानकारियां इस प्रकार हैं :

पीएचडी (ग्रेड-बी) फॉर रिसर्च पोजिशन, कुल पद :14
(श्रेणी के आधार पर रिक्तियों का वर्गीकरण)

- अनारक्षित, पद : 06
- एससी, पद : 03
- एसटी, पद : 01
- ओबीसी, पद : 04

योग्यता
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से इकोनॉमिक्स या फाइनेंस क्षेत्र में पीएचडी हो। 
अधिकतम आयु : 34 वर्ष। इस आयु सीमा में एससी/ एसटी आवेदकों को पांच वर्ष, ओबीसी आवेदकों को तीन वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट मिलेगी। 

वेतनमान : 35,150 रुपये से 62,400 रुपये। साथ ही अन्य भत्ते भी मिलेंगे। 

चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 

आवेदन शुल्क
- 600 रुपये। एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए 100 रुपये। 
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। 

आवेदन प्रक्रिया
- वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर नीचे की ओर आपको ‘मोर लिंक्स’ शीर्षक नजर आएगा। इसके अंतर्गत मौजूद ‘ऑपर्च्यूनिटीज एट आरबीआई’ लिंक पर क्लिक करें। 
- इसके बाद नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां ऊपर की ओर दिए गए ‘करंट वेकेंसी’ लिंक पर क्लिक करें। फिर इसके तहत ‘वेकेंसी’ लिंक पर क्लिक करें। 
- फिर खुलने वाले वेकेंसी वेबपेज पर मौजूद PhDs in Grade ‘B’ for Research Positions in RBI लिंक पर क्लिक करें। 
- ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें। 
- इसके बाद विज्ञापन की शुरुआत में दिए गए ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म’ लिंक पर क्लिक करें। 
- इस तरह नया वेबपेज खुलेगा। यहां मौजूद ‘क्लिक हियर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें। 
- अब मांगी गई बेसिक जानाकारियां दर्ज करें। इसमें मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अवश्य लिखें। फिर ‘सेव एंड नेक्स्ट’ बटन पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर आपको ई-मेल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। यह ई-मेल या एसएसएस के जरिए भी भेजा जाएगा। इसे संभालकर रखें।
- अब अपनी पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें। फोटो का साइज 20 से 50 केबी और सिग्नेचर का साइज 10 से 20 केबी के बीच होना चाहिए। ये दोनों फाइल जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में हो। फिर ‘सेव एंड नेक्स्ट’ बटन पर क्लिक कर आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों या प्रमाणपत्रों की सेल्फ अटेस्ट फोटोकॉपी अवश्य अटेच करें। 
- पूर्णरूप से भरे गए आवेदन को सब्मिट करने से पहले ‘प्रीव्यू’ टैब पर क्लिक  इसका प्रीव्यू देख सकते हैं। अगर कोई सुधार करना है तो कर सकते हैं। इसके बाद ‘फाइनल सब्मिट’ बटन पर क्लिक करें। 
- फिर ‘पेमेंट’ टैब पर क्लिक कर शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद अंत में ‘सब्मिट’ बटन पर क्लिक कर दें। 
 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 30 नवंबर 2018

अधिक जानकारी यहां
ई-मेल : careers@rbi.org.in 
वेबसाइट : www.rbi.org.in, http://cgrs.ibps.in














                         साभार हिंदुस्तान.कॉम

Comments

Popular posts from this blog

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन

आर्मी पब्लिक स्कूल, बरेली में पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों के लिए भर्तियां, करें आवेदन 30 जून 2020 तक

ओपीएससी कटक में चिकित्सा अधिकारी (सहायक सर्जन) के 372 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में 500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती : 6 सितम्बर तक करें आवेदन

बागवानी निदेशालय में फार्म मैनेजर, टेक फैसिलिटेटर और अन्य पदों पर भर्तियाँ, 4 जुलाई 2020 तक करें आवेदन

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड : नए अधिनियम से शिक्षकों के खिलाफ मनमानी की छूट, धारा 21 में छेड़छाड़ का विरोध

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती  ; रिजल्ट के साथ घोषित होगा नाम, प्रस्ताव को मंजूरी