IIT दिल्ली Recruitment 2018 ; लाइब्रेरी सहायक समेत कई पदों पर भर्ती

आईआईटी दिल्ली ने विभिन्न विभाग/सेंटर/सेक्शन और यूनिट के लिए 19 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

 इन पदों पर मेडिकल ऑफिसर,असिस्टेंट रजिस्ट्रार, जूनियर इंजीनियरिंग, जूनियर सुपरिटेंडेंट, लाइब्रेरी इंर्फोमेशन असिस्टेंट, जूनियर लेबोरेटरी असिस्टटेंट और जूनियर असिस्टेंट की नियुक्तियां की जाएंगी। 

योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2018 है।

ग्रुप ए
मेडिकल ऑफिसर, पद : 02 (अनारक्षित)
योग्यता : मेडिसिन ब्रांच से संबंधित विषय में एमडी या एमएस डिग्री प्राप्त हो। अथवा
- संबंधित ब्रांच में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्राप्त होने के साथ संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव हो। अथवा
- एमबीबीएस डिग्री प्राप्त होने के साथ संबंधित क्षेत्र में इंटर्नशिप पूरी की गई हो। संबंधित क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव प्राप्त हो।

असिस्टेंट रजिस्ट्रार, पद : 01
योग्यता : न्यूनतम 55% अंकों के साथ किसी भी विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त हो। संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

आयु सीमा (उपरोक्त पद) : 40 वर्ष।

वेतनमान (उपरोक्त पद) : 56,100 से 1,77,500 रुपये।

ग्रुप बी
जूनियर इंजीनियर (सिविल), पद : 01
योग्यता : न्यूनतम 55% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त हो। साथ ही संबंधित कार्यक्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव हो। अथवा
- न्यूनतम 55% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त हो और संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का पांच वर्ष का अनुभव हो।

जूनियर सुपरिटेंडेंट (पब्लिकेशन), पद : 01
योग्यता : न्यूनतम 55% अंकों के साथ किसी भी विषय में मास्टर डिग्री के साथ जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा प्राप्त हो। साथ ही संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव हो। या
- न्यूनतम 55% अंकों के साथ किसी भी विषय में बैचलर डिग्री के साथ जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा प्राप्त हो। साथ ही संबंधित क्षेत्र में एक तीन वर्ष का अनुभव हो। 
- अंग्रेजी और हिन्दी भाषा पर मजबूत पकड़ हो।

आयु सीमा (उपरोक्त पद) : 35 वर्ष।

वेतनमान (उपरोक्त पद) : 34,400 से 1,12,400 रुपये।

ग्रुप सी
लाइब्रेरी इंर्फोमेशन असिस्टेंट, पद : 08 (अनारक्षित : 03)
योग्यता : न्यूनतम 55% अंकों के साथ लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी इंर्फोमेशन साइंस में मास्टर डिग्री हो। या
- किसी भी विषय में मास्टर डिग्री के साथ लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी इंर्फोमेशन साइंस में बैचलर डिग्री प्राप्त हो। 
- संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव हो।

आयु सीमा : 30 वर्ष।

वेतनमान : 29,200 से 92,300 रुपये।

जूनियर लेबोरेटरी असिस्टटेंट (मैनेजमेंट स्टडीज), पद : 01
योग्यता : न्यूनतम 55% अंकों के साथ साइंस या समकक्ष विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त हो। या
- न्यूनतम 55% अंकों के साथ अप्लाइड साइंस/इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त हो। संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव हो।

जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स), पद : 05 (अनारक्षित : 02)
योग्यता : न्यूनतम 55% अंकों के साथ बीकॉम या समकक्ष डिग्री प्राप्त हो।
- अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के साथ हिन्दी और अंग्रेजी में दक्षता हासिल हो।

आयु सीमा (उपरोक्त पद) : 27 वर्ष।
वेतनमान (उपरोक्त पद) : 21,700 से 69,100 रुपये। 

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित और ट्रेड/ कम्प्यूटर टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
 आवेदन शुल्क : ग्रुप ए के लिए 500 रुपये औक ग्रुव बी एंब सी के लिए 200 रुपये। एससी/एसटी और दिव्यांगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। शुल्क की भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया 
- वेबसाइट (http://iitd.ac.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर सबसे ऊपर की ओर जॉब्स@आईआईटीडी लिंक पर क्लिक करें। 
- ऐसा करने पर नया वेबपेज खुलेगा। यहां नॉन अकेडमिक-स्टाफ सेक्शन में ग्रुप ए,बी,सी लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने पर नया वेबपेज खुलेगा।
- यहां शीर्षक ONLINE applications are invited from the Indian Nationals for filling up the following posts: के नीचे एडवार्टाइजमेंट और अप्लाई नाऊ लिंक दिया गया है।
- पहले एडवार्टाइजमेंट लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने संस्थान द्वारा जारी किया गया विज्ञापन खुलेगा। इसे ध्यान से पढ़ें और पद के अनुसार अपनी योग्यता की जांच करें।
- अब अप्लाई नाऊ लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

महत्वपूर्ण तिथि 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 दिसंबर 2018 

अधिक जानकारी यहां
ई-मेल : e2recruit@admin.iitd.ac.in
वेबसाइट : http://iitd.ac.in  














                             साभार हिंदुस्तान.कॉम

Comments

Popular posts from this blog

DRDO में अप्रेंटिस के 116 पदों के लिए भर्तियाँ, अब 17 अप्रैल 2020 तक करें ऑनलाइन आवेदन

ISRO में 55 पदों पर साइंटिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट, तकनीशियन और ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्तियां, अब 1 मई 2020तक करें आवेदन

मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) ने अर्द्धकुशल मेट के 480 पदों पर भर्ती 

मोटी कमाई के नायाब नुस्खे

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कंडक्टर भर्ती 2020 : जल्द भर्ती की तैयारी, मुरादाबाद रीजन को मिलेंगे 250 संविदा परिचालक

शिक्षामित्रों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अपील ; समायोजन रद्द करने के खिलाफ मांगी राहत

Staff selection Commission departments to fill 1,000 vacancies for junior engineer

बीटीसी 2014 की कटऑफ सूचियाँ : जनपदवार