समग्र शिक्षा विभाग में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के 196 पदों पर भर्तियाँ, 27 मई 2019 तक करें आवेदन

समग्र शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के 196 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

सभी भर्तियां विभिन्न विषयों के लिए अनुबंध के आधार पर की जाएंगी। 

आवेदन ऑनलाइन करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 27 मई 2019 है।

Government Job of Horticulture Inspector ; Learn Ability, Selection Process, Salary And Where Will Get Job?

  पद, योग्यता, वेतन और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए आगे पढ़ें :

टीजीटी, कुल पद : 197
(विषय के आधार पर रिक्तियों का ब्योरा) 

- हिंदी, पद : 13 (अनारक्षित : 03)

- इंग्लिश, पद : 27 (अनारक्षित : 07)

- पंजाबी, पद : 19 (अनारक्षित : 07)

- मैथ्स, पद : 34 (अनारक्षित : 10)

Government service of food safety officer ; Learn Ability, Selection Process, Salary And Where Will Job Get?

योग्यता (उपर्युक्त तीन विषय) : न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।  

- साइंस (मेडिकल), पद : 10 (अनारक्षित : 02)
योग्यता : 50% अंकों के साथ बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री में  बैचलर डिग्री हो। 

- साइंस (नॉन मेडिकल), पद : 47 (अनारक्षित : 21)

योग्यता : 50% अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स में स्नातक हो।

 - सोशल साइंस, पद : 46 (अनारक्षित : 17)

योग्यता : न्यूनतम 50% अंकों के साथ हिस्ट्री, ज्योग्राफी,  इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में से दो विषयों के साथ बैचलर डिग्री हो। 

अन्य जरूरी योग्यता (टीजीटी पद के लिए)
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित या समकक्ष विषय में बीएड किया हो।

- सीबीएसई के सेंट्रल टीचर एलिजिबिलटी टेस्ट (सीटीईटी) के पेपर-2 में पास हो।

- कंप्यूटर एप्लीकेशन की जानकारी हो।

मासिक वेतन : 45,756 रुपये (फिक्स्ड)। 
आयु सीमा
- न्यूनतम 21 और अधिकतम 37 वर्ष। आयु की गणना 01 जनवरी 2019 के आधार पर की जाएगी। 

- आयुसीमा में आरक्षित वर्ग को केंद्र सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। 

Online Tutor Job ; The Most Accessible job for Educates and jobless

यन प्रक्रिया    
-
 योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा बहुविकल्पीय होगी, जिसमें 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।

- प्रश्नपत्र में सात भाग होंगे। पहले भाग में जनरल अवेयरनेस और रीजनिंग के 15 सवाल होंगे। दूसेर भाग में इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन एंड टीचिंग एप्टीट्यूड के 15 प्रश्न होंगे।

- तीसरे भाग में अरिथमेटिकल एंड न्यूमेरिकल एबिलिटी के 15 सवाल पूछे जाएंगे। चौथे भाग में हिन्दी भाषा के 10, पांचवें भाग में अंग्रेजी भाषा के 10 और छठे भाग में पंजाबी भाषा के लिए 10 प्रश्न होंगे।

- सातवें भाग में पद से संबंधित विषय से 75 सवाल होंगे। सभी प्रश्नों को हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा।

- गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए .25 अंक काटे जाएंगे।

- इस परीक्षा में सफल होने के लिए 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।

- प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इंटरव्यू नहीं होगा।

आवेदन शुल्क
- सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 800 रुपये। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 400 रुपये। 

- इसका भुगतान ऑनलाइन या बैंक चालान के माध्यम से किया जा सकता है। 

The Best Online and Offline Part time jobs without investment in India and abroad

आवेदन प्रक्रिया
- वेबसाइट (http://recruit.nitttrchd.ac.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर समग्र शिक्षा, चंडीगढ़ लिंक पर क्लिक करें।

- इससे नया पेज खुल जाएगा। यहां ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) टैब पर क्लिक करें। नए पेज पर व्यू डिटेल्स लिंक पर क्लिक करें। 

- ऐसा करने पर पद संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें। संशोधित नोटिस देखने के लिए कॉरिजेंडम लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।  फिर ‘न्यू यूजर? रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें। 

- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के बाद यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें।  अब आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें।

- इसके बाद आवेदन को जांचकर सब्मिट कर दें। फिर शुल्क का भुगतान करें। फिर अंत में आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Work-from-home ; Most Accessible Career for Students and jobless

खास तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 27 मई 2019 (शाम 5 बजे तक)

- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 29 मई 2019 (शाम 4 बजे तक)

अधिक जानकारी यहां
फोन : 7036270366
वेबसाइट : http://recruit.nitttrchd.ac.in

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

DRDO में युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, 10 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी