DU(दिल्ली विश्वविद्यालय) Admission 2020: प्रवेश के लिए एक अप्रैल से आवेदन होंगे शुरू, दो जून से परीक्षा
- Get link
- X
- Other Apps
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो सकती है। हाल में हुई एडमिशन ब्रांच सहित दाखिला को लेकर हुई बैठकों में इन तिथियों पर सहमति बनी है।
एनटीए को जिम्मेदारी : इस बार भी डीयू में स्नातक, परास्नातक, एमफिल और पीएचडी के प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी डीयू ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सौंपी है।
Online Transcription Jobs : Top sites and all about this job
डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि एडमिशन ब्रांच का गठन डीयू में दाखिला प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए किया है और समिति अपने स्तर पर अन्य लोगों को जोड़कर काम कर रही है।
इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया और दाखिला में किसी तरह की समस्या आने की संभावना कम है, क्योंकि समिति ने पहले ही डीयू के शिक्षक, छात्र व अभिभावकों से दाखिला को लेकर सुझाव मांगे थे। उन सुझावों को ध्यान में रखते हुए ही तैयारी की जा रही है।
2 जून से 9 जून तक परीक्षाएं : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी डीयू की प्रवेश परीक्षा 2 से 9 जून के बीच करा सकती है। डीयू और एनटीए के बीच बातचीत अंतिम चरण में चल रही है।
बहुत संभावना है कि इस सप्ताह डीयू तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दे।प्रवेश परीक्षा की फीस और अन्य विवरण पर भी डीयू में सहमति बन गई है।
6+ Amazon Work from Home Jobs, That Pay Real Money
गत वर्ष सवा दो लाख छात्रथे : विगत वर्ष की भांति इस बार भी लगभग 137 विषयों की प्रवेश परीक्षा होगी। जिसमें 11 कोर्स स्नातक के होंगे बाकी परास्नातक, एमफिल और पीएचडी के हैं । विगत वर्ष इसमें लगभग सवा दो लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
प्रॉस्पेक्टस के लिए भी बनी समिति : डीयू की एडमिशन ब्रांच ने स्नातक और परास्नातक के प्रॉस्पेक्टस तैयार करने के लिए समिति के सदस्यों का चयन कर लिया है। जल्द ही इसे अधिसूचित कर लिया जाएगा। बहुत संभावना है कि इस बार भी प्रॉस्पेक्टस हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बने।
Top High-paying jobs that pay $ 100 per day
इस बार श्रीनगर में भी परीक्षा केंद्र
विगत वर्ष देश के 18 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई थी। ये केंद्र दिल्ली-एनसीआर (गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, साहिबाबाद, गाजियाबाद), अहमदाबाद, बंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, त्रिवेंद्रम और वाराणसी थे।
इस बार इनके अलावा दो केंद्र और होंगे। इस बार श्रीनगर में भी परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। पूर्वोत्तर में गुवाहाटी के अलावा एक नया केंद्र बनया जाएगा जाकि अधिक से अधिक पूर्वोत्तर छात्रों को भी प्रवेश परीक्षा में बैठने का मौका मिले।
विगत वर्ष देश के 18 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई थी। ये केंद्र दिल्ली-एनसीआर (गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, साहिबाबाद, गाजियाबाद), अहमदाबाद, बंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, त्रिवेंद्रम और वाराणसी थे।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment