एनआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 58 पदों पर भर्तियाँ, 25 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), अगरतला में असिस्टेंट प्रोफेसर के 58 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 
इसके लिए संस्थान ने योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
 यह भर्तियां 15 विषयों और विभागों के लिए होंगी।

Career in Food Science: Learn about food science courses, syllabus and jobs

आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2020 निर्धारित की गई है।
असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद : 58
(इन विषयों/विभागों में होंगी नियुक्तियां)
- बायो इंजीनियरिंग, पद : 02
- केमिकल इंजीनियरिंग, पद : 01
- सिविल इंजीनियरिंग, पद : 08
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, पद : 08
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, पद : 09
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, पद : 06
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंसट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, पद : 04
- मेकेनिकल इंजीनियरिंग, पद : 08
- प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, पद : 03
- केमिस्ट्री, पद : 02
- फिजिक्स, पद : 02
- मैथेमेटिक्स, पद : 01
- फिजिक्स, पद : 02
- मैनेजमेंट, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, पद : 01
- मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, पद : 03

Top career Making Options for women in India and Abroad

योग्यता : अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड और प्रथम श्रेणी के अंकों के साथ पद संबंधी विषय में बैचलर और मास्टर डिग्र्री। साथ ही पीएचडी डिग्र्री भी प्राप्त हो। 
- पीएचडी के साथ एक साल कार्यानुभव या तीन साल अनुभव और एससीआई जर्नल्स में दो प्रकाशन होने पर ग्रेड पे बढ़ जाएगा।
वेतनमान:
- 15,600 से 39,100 रुपये। ग्रेड पे 6,000 रुपये। पीएचडी डिग्री के साथ एक साल का अनुभव और साइंस जर्नल में प्रकाशन के लिए एक पेपर स्वीकार होने पर ग्रेड पे 7,000 रुपये मिलेगा।
- पीएचडी के साथ तीन साल का अनुभव और साइंस जर्नल में दो पेपर प्रकाशित होने पर ग्रेड पे 8,000 रुपये मिलेगा।
चयन : साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे।

Online Transcription Jobs : Top sites and all about this job

अधिकतम आयु : 30 साल। पीएचडी के साथ तीन साल का कार्यानुभव होने पर अधिकतम आयु 38 साल होगी।
आवेदन शुल्क :
- सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये। एससी/एसटी वर्ग के लिए 500 रुपये।
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। दिव्यांगों को शुल्क से छूट प्राप्त है.
आवेदन प्रक्रिया:
- वेबसाइट ( www.nita.ac.in) के होमपेज पर जाएं। यहां न्यूज एंड इवेंट सेक्शन पर क्लिक करें। इससे नया पेज खुल जाएगा।
- यहां रिसेंट न्यूज सेक्शन में Faculty recruitment notice. शीर्षक दिखाई देगा। इसके तहत दिए गए विज्ञापन पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने पर नियुक्ति संबंधी विज्ञापन खुल जाएगा।
- ऑनलाइन आवेदन के लिए इसके नीचे दिए ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। फिर नए पेज पर पे-लेवल के अनुसार अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

How to make Career in Finance? Know Course, Job, Salary and all about

- नए पेज पर अपना नाम, विभाग का नाम, ईमेल पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें। इससे आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। आपको यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होंगे। इनकी मदद से ‘लॉग इन’ करें।
- ऐसा करने पर ऑनलाइन फॉर्म स्क्रीन पर नजर आएगा। इसे विभिन्न चरणों में भरना होगा।
- इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपियां अपलोड करें। अंत में ‘सब्मिट एंड प्रिंटआउट’ बटन पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। 
खास तारीखें:
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 25 फरवरी 2020

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

SBI में विशेषज्ञ कैडर अधिकारी के 38 पदों की भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

यूपी 69000 शिक्षक भर्ती: यहां देखें जिला आवंटन और अंतिम चयन सूची, 67867 उम्मीदवारों की काउंसलिंग 3 जून से 6 तक