दसवीं पास के लिए निकलेंगी हजारों सरकारी नौकरियां, यहां देखें कहाँ और कैसे?

अगर आप दसवीं पास हैं और नौकरी खोज रहे हैं, तो आने वाले दिनों में आपके लिए हजारों नौकरियां निकलने वाली हैं।
 ये सारी नौकरियां मल्टी टास्किंग होंगी और इनके लिए लिखित परीक्षा होगी। पिछले साल जब ये सरकारी नौकरियां निकली थी तो 19 लाख से ज्यादा दसवीं पास उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
इन नौकरियों को स्टाफ सेलेक्शन कमीशन निकालेगा। 

Top 10 Data Entry Online/Offline jobs from Home without Investment

एसएससी इसके लिए आने वाले दो जून को नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसमें दसवीं पास इन नौकरियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 
अगर आप इन सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी करना शुरू कर दें।
 साथ ही एसएससी एमटीएस परीक्षा के नोटिफिकेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in भी देखते रहे।
इन सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन नोटिफिकेशन आने के बाद ही शुरू होगा। 

Career in Geography: Courses, Skills, Certainties of jobs and all about

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। ग्रुप सी मल्टी टास्किंग पदों पर चयन के लिए दो चरणों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
 पहले चरण में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी। दूसरे चरण में एक डिस्क्रिप्टिव पेपर होगा।
पहले चरण में होने वाली परीक्षा के लिए चार पेपर होंगे जिनमें जनरल नॉलेज, रीजनिंग, न्यूमेरिकल ऐप्टिट्यूड, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
ये सारे ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे और अभ्यर्थियों से सौ सवाल पूछे जाएंगे। इसी तरह डिस्क्रिप्टिव पेपर पैटर्न में हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं का पेपर होगा।

Career in Food Science: Learn about food science courses, syllabus and jobs

इन नौकरियों के लिए आवेदन फीस सौ रुपये होगा और नोफिकेशन आने के बाद ssc.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इन सरकारी नौकरियों के लिए आपको अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए और जनरल नॉलेज के साथ ही अपनी रीजनिंग भी मजबूत  करनी चाहिए। 
इन नौकरियों के बारे में नोटिफिकेशन के लिए आप एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Comments

Popular posts from this blog

241 लेक्चरर, टेक्निशियन असिस्टेंट और लाइब्रेरियन सहित अन्य कई पदों के लिए भर्तियाँ, 20 मार्च 2020 तक करें आवेदन

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

jobs for 45 posts of managers in UK

NIOS DELEd पर केंद्र सरकार का फैसला, एनआईओएस से डीएलएड करने वाले बन सकेंगे शिक्षक

सैनिक स्कूल भर्ती 2019 ; सामान्य कर्मचारी, एलडीसी और वार्ड बॉय पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, सीघ्र करें आवेदन

29334 गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती के लिए इग्नू से बीएड वाले भी पात्र ; बेसिक शिक्षा अधिकारी देंगे नियुक्ति पत्र

69000 शिक्षक भर्ती : बचे हुए 36590 पदों पर भर्ती के लिए 2 से 4 दिसम्बर के बीच काउंसलिंग, नियुक्ति पत्र की सूचना बाद में

HPCL में अनेक पदों पर भर्तियां, 21 दिसंबर, 2019 तक करें आवेदन

UPTET ; Now in October or November to make preparations

69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती : ST के रिक्त बचे 1110 पदों पर अनुसूचित जाति (एससी) के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका