शिक्षक पुरस्कार 2019 : 30 जून तक वेब पोर्टल पर करना है शिक्षकों को आवेदन

लॉकडाउन में शिक्षक पुरस्कार 2019 के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
 हर साल जिले स्तर पर ऑफलाइन आवेदन लेकर जिला चयन समिति से स्क्रूटनी के बाद शिक्षकों के नाम प्रदेश स्तरीय चयन समिति को भेजे जाते थे। लेकिन इस बार जिला चयन समिति का गठन न करके सीधे राज्य स्तर पर चयन समिति का गठन होगा। 
बेसिक में दो वर्षों से हर जिले से एक शिक्षक को पुरस्कृत किए जाने की योजना चल रही है लेकिन अब तक अपेक्षित सफलता नहीं मिली है। पिछले साल भी कम जिलों से आवेदन प्राप्त हुए थे।

1 से 30 जून तक वेब पोर्टल पर करना है शिक्षकों को आवेदन
बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह की ओर से 28 मई को जारी आदेश के अनुसार परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षकाओं के चयन के लिए प्रेरणा वेब पोर्टल के माध्यम से एक से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन करना है।
 जिलों से सत्यापन रिपोर्ट एक से 14 जुलाई के बीच मंगाई जाएगी और 15 जुलाई से 14 अगस्त के बीच राज्य चयन समिति अर्ह आवेदकों के प्रार्थना पत्रों का मूल्यांकन एवं चयन की कार्रवाई पूरी करेगी।

 शिक्षक दिवस पर यानी 5 सितंबर करे शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

यूपीटीईटी-2019 अब जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में, अंतर्जनपदीय तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

AAI कार्गो में MTS के 269 पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका 09 दिसंबर 2019 तक करें आवेदन

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में टीचिंग फैकल्टी पदों पर भर्तियाँ, चयन वॉक-इन-इंटरव्यू से

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के पीजीटी भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, यहाँ देखें लिंक

DSSSB भर्ती 2019 ; प्राइमरी टीचर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहाँ देखें

29334 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; चयनित प्रोफेशनल डिग्रीधारी सालों से दे रहे हैं अपनी योग्यता की अग्निपरीक्षा, बेवजह के विवाद से तनाव में विज्ञान-गणित के शिक्षक

प्राथमिक विद्यालयों पर किए जा रहे प्रयोगों पर : योगी जी आपके लिए पाती….

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में भर्तियाँ, 06 मई, 2020 तक करें आवेदन

हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट के तहत 7615 पदों पर रिक्तियां घोषित ; अंतिम तिथि 26 सितंबर 2018

Jobs in Directorate of Training and Employment for 2498 posts