IAF Air Force Common Admission Test 2020 : एडमीशन टेस्ट 2020 के लिये 15 जून से आवेदन शुरू

इंडियन एयर फोर्स, एयर फोर्स कॉमन एडमीशन टेस्ट 2020 के लिये 15 जून से आवेदन शुरू होंगे।
 वे कैंडिडेट जो इस परीक्षा में बैठने के इच्छुक हों, वे 15 जून से आवेदन कर सकते हैं।
 यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि आईएएफ एएफसीएटी परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जुलाई 2020 तय की गयी है।

Top High-paying jobs that pay $ 100 per day

अंतिम तिथि के बाद किए गए आवेदन खुद-ब-खुद निरस्त कर दिए जाएंगे।
 इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 256 पदों को भरा जाना है।
 ये पद ग्रुप – ऐ गजेटेड ऑफिसर्स के लिये हैं. इसमें फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन टेक्निकल) दोनों तरह के पद शामिल हैं।
 आईएएफ एएफसीएटी परीक्षा 2020, इस साल 19 और 20 सितंबर 2020 को आयोजित होगी।
 इन पदों के विषय में कोई भी जानकारी विस्तार से पानी हो या अप्लाई करना हो, दोनों ही कार्यों के लिये आईएएफ एएफसीएटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता है – www.afcat.cdac.in

 Career in Food Science: Learn about food science courses, syllabus and jobs


महत्वपूर्ण तारीखें –
आईएएफ एएफसीएटी परीक्षा 2020 के लिये आवेदन आरंभ होने की तारीख – 15 जून 2020

आईएएफ एएफसीएटी परीक्षा 2020 के लिये आवेदन करने की अंतिम तारीख – 14 जुलाई 2020

आईएएफ एएफसीएटी परीक्षा 2020 की आयोजन तिथि - 19 और 20 सितंबर 2020
Top 10 Data Entry Online/Offline jobs from Home without Investment

अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां –
आईएएफ एएफसीएटी परीक्षा 2020 के लिये जो कैंडिडेट फ्लाइंग ब्रांच के लिये आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिये आयु सीमा है 20 से 24 वर्ष।
 यह आयु 01 जुलाई 2020 तक गिनी जाएगी।
इसी तरह जो कैंडिडेट ग्राउंड ड्यूटी के लिये अप्लाई करना चाहते हैं, उनके लिये आयु सीमा 01 जुलाई 2020 को होनी चाहिये 20 से 26 वर्ष के बीच।

Career in Geography: Courses, Skills, Certainties of jobs and all about

 इस परीक्षा के लिये चयन दो स्टेजेस पर होगा। पहला है स्क्रीनिंग टेस्ट।
 जो कैंडिडेट इसे पास कर पाएंगे उन्हें ही स्टेज टू यानी रिटेन टेस्ट के लिये बुलाया जाएगा।
 जिन उम्मीदवारों को सेलेक्शन बोर्ड द्वारा रिकमेंड किया जाएगा, उन्हें मेडिकल परीक्षा के लिए वायु सेना केंद्रीय चिकित्सा प्रतिष्ठान (एएफसीएमई), नई दिल्ली या इंस्टीट्यूट ऑफ एविएशन मेडिसिन, बेंगलुरु भेजा जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

सिविल जज के 221 पदों पर भर्तियाँ, 28 मार्च 2020 तक करें आवेदन

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

69000 शिक्षक भर्ती : आवेदन में संशोधन की मांग नामजूर, आवेदन के अब केवल चार दिन शेष

शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण मामला : अब आईआईएम ने शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण की छूट मांगी

68,500 यूपी शिक्षक भर्ती मामला : अब कॉपी गलत जांचने वाले शिक्षकों पर होगी जल्द कार्रवाई, अजब-गजब तरीके से भी बढ़े नंबर

SAIL(स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) में असिस्टेंट मैनेजर, ऑपरेटर व अन्य पदों पर भर्तियाँ, 27 जनवरी 2020 तक करें आवेदन

बीएड प्रवेश परीक्षा 2020-21 : 12 फरवरी से शुरू होंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन, फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख छह मार्च

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

छावनी बोर्ड में जेबीटी शिक्षक, टाइपिस्ट सह रिकॉर्ड कीपर और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, 11 मई 2019 तक करें आवेदन