Posts

शिक्षक बनने की दौड़ में न्यायालयों में याचिका दायर करने वाले भी शामिल : निदेशालय का घेराव किया और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष किए वादे को जल्द पूरा करने का अनुरोध

         शिक्षक बनने की दौड़ में न्यायालयों में याचिका दायर करने वाले भी शामिल हो गए हैं। उन्हीं याचियों ने मंगलवार को शिक्षा निदेशालय का घेराव किया और सुप्रीम कोर्ट के स...

29,334 जूनियर शिक्षकों की भर्ती : 82 अंक रखने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 18 से 20 जनवरी के बीच

           जूनियर शिक्षकों की भर्ती में अध्यापक पात्रता परीक्षा में आरक्षित वर्ग के 82 अंक रखने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 18 से 20 जनवरी के बीच होगी।              इन अभ्यर्थियों से इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद आवेदन लिया गया है।              इस भर्ती प्रक्रिया में 7 चक्र की काउंसिलिंग के बाद नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। वहीं आरक्षित वर्ग 82 अंक प्राप्त अभ्यर्थियों से आवेदन अगस्त, 2015 में लिए जा चुके हैं। इसे पास करने के लिए अनारक्षित वर्ग को 60 फीसदी यानी 90 अंक और अनारक्षित वर्ग को 55 फीसदी यानी 83 अंक प्राप्त करने होते हैं।               150 अंकों में 55 फीसदी 82.5 होता है जबकि टीईटी में कोई भी सवाल आधे अंक का नहीं होता। लिहाजा अभ्यर्थी हाईकोर्ट गए और वहां आधे अंकों का फायदा अभ्यर्थी को दिया गया। इन अभ्यर्थियों से अगस्त में आवेदन लिए गए थे। Keyward ; teachers recruitment,btc,ubtc,72825recruitment,upgovt

सुप्रीम कोर्ट से शिक्षा मित्रों को राहत : ट्रेनिंग के खिलाफ दायर याचिका खारिज

            सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा मित्रों को राहत देते हुए उनके खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है।              याचिका में कहा गया था कि उनको पत्राचार के जरिए बीटीसी करवाई गई है, जो कि नियमों के विरुद्ध है।               इससे पहले यह मामला इलाहबाद हाई कोर्ट में उठाया गया था, जिसे हाई कोर्ट ने सुनने से इंकार कर दिया था। Keyward ; teachers recruitment,btc,ubtc,72825recruitment,upgovt

पीसीएस 2016 में 300 से अधिक पदों पर भर्ती : एक-दो दिन में भर्ती का विज्ञापन 

             उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एक-दो दिन में भर्ती का विज्ञापन जारी कर देगा। सरकारी विभागों से रिक्तियों का ब्योरा नहीं मिलने के कारण भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही थी।             लेकिन बुधवार को प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक राजीव कुमार की अध्यक्षता में लखनऊ में सभी सरकारी विभाग के अफसरों की बैठक में रिक्तियों की स्थिति फाइनल हो गई। सूत्रों के मुताबिक 300 से 350 तक पद मिले हैं।              अच्छी बात यह है कि डिप्टी कलेक्टर (एसडीएम) के लगभग 50 पद हैं। नायब तहसीलदार के तकरीबन 100 पद आए हैं। सभी विभागों से मिली रिक्तियों को जोड़कर विज्ञापन तैयार कराया जा रहा है जो कि इसी सप्ताह जारी हो जाएगा।                सीसैट क्वालिफाइंग किए जाने की प्रतियोगी छात्रों की मांग को देखते हुए आयोग सरकारी विभागों पर अधियाचन (खाली पद) भेजने के लिए दबाव नहीं बना रहा था। लेकिन 28 दिसम्बर को सीसैट क्वालिफाइंग किए जाने के बाद पीसीएस-16 की भर्ती को लेकर ...

3500 उर्दू शिक्षकों की भर्ती ; अधिकतम आयुसीमा 62 साल

           उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति रिटायरमेंट की उम्र तक होगी। उर्दू विषय के 3500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए मंगलवार को जो शासनादेश जारी हुआ है उसमें अधिकतम आयुसीमा 62 साल रखी गई है।             ये कवायद 11 अगस्त 1997 से पहले मोअल्लिम-ए-उर्दू डिग्रीधारकों और भूतपूर्व सैनिकों को शिक्षक बनाने के लिए की जा रही है।            बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों में नियुक्ति की अधिकतम आयु 50 साल है। लेकिन अध्यापक सेवा नियमावली 1981 में संशोधन कर मोअल्लिम-ए-उर्दू और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आयु सीमा 62 साल कर दी गई है।            इससे पहले 17 अगस्त 2013 को 4280 उर्दू शिक्षकों की भर्ती में भी आयुसीमा 62 साल रखी गई थी। पिछली बार खाली रह गए थे 1939 पद            प्राइमरी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों की भर्ती के लिए अगस्त 2013 में शुरू हुई प्रक्रिया में 1939 पद खाली रह गए थे। ढाई साल पहले 2341 पद ही भरे जा सके थे। उर्दू से स्नातक-परास...

3500 उर्दू शिक्षकों की भर्ती ; जिलेवार भर्तियों की संख्या

जिलेवार संख्या             आगरा-101, अलीगढ़-34, इलाहाबाद-52, अम्बेडकर नगर-44, औरेय-11, आजमगढ़-69, बदायूं-18, बहराइच-79, बलिया-69, बलरामपुर-99, बांदा-26, बाराबंकी-87,बरेली-15, बस्ती-66, भदोही-33, संभल-2, बिजनौर-12,बुलन्दशहर-04,चंदौली-05,छत्रपति साहूजी महाराज नगर-108,                                चित्रकूट-37,देवरिया-64,एटा-60,इटावा-18,फैजाबाद-67, फर्रुखाबाद-46, फतेहपुर-68,फीरोजाबाद-50, गौतमबुद्धनगर-03, गाजियाबाद-01, गाजीपुर-82, गोण्डा-128, गोरखपुर-41, हमीरपुर-01, हरदोई-106, हाथरस-33, जौरनपुर-59,झांसी-13,जेपी नगर-12, कन्नौज-59, कानपुर देहात-16, कानपुर नगर-19, कांशीराम नगर-29,कौशाम्बी-20, कुशीनगर-140, लखीमपुर खीरी-124, ललितपुर-46, लखनऊ-07,महराजगंज-73,महोबा-04, मैनपुरी-48, मथुरा-37, मऊ-11, मेरठ-01,मिर्जापुर-45,मुरादाबाद-07,मुजफ्फरनगर-03, पीलीभीत-12,शामली-04, प्रतापगढ़-101,रायबरेली-124,रामपुर-12,सहारनपुर-09, संतकबीरनगर-25, शाहजहांपुर-41, सिद्धार्थनगर-132, सीतापुर-120, सोनभद्र-175...

3500 उर्दू शिक्षकों की भर्ती ; भर्ती के लिए आदेश जारी 10 जनवरी से शुरू होगी प्रक्रिया, 25 फरवरी तक मिलेगा नियुक्ति पत्र

           प्राथमिक विद्यालयों में 3500 उर्दू शिक्षकों की भर्ती के लिए आदेश जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू की जाएगी।             अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने 25 फरवरी तक सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने का आदेश भी दिया है।              इस साल जुलाई में सूबे के 9974 प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 19948 पद स्वीकृत किए गए थे। राज्य सरकार ने पिछले महीने इनमें से 3500 पद उर्दू शिक्षकों के लिए आरक्षित कर दिए।              भर्तियां अध्यापक सेवा नियमावली-1981 के तहत जिलास्तर पर की जाएंगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और उर्दू बीटीसी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी।                शासन ने 10 जनवरी को हर जिले में विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए हैं। 11 जनवरी से 30 जनवरी तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 4 फरवरी को ऑनलाइन आवेदनों में त...