पीसीएस 2016 में 300 से अधिक पदों पर भर्ती : एक-दो दिन में भर्ती का विज्ञापन 

             उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एक-दो दिन में भर्ती का विज्ञापन जारी कर देगा। सरकारी विभागों से रिक्तियों का ब्योरा नहीं मिलने के कारण भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही थी।
            लेकिन बुधवार को प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक राजीव कुमार की अध्यक्षता में लखनऊ में सभी सरकारी विभाग के अफसरों की बैठक में रिक्तियों की स्थिति फाइनल हो गई। सूत्रों के मुताबिक 300 से 350 तक पद मिले हैं।
             अच्छी बात यह है कि डिप्टी कलेक्टर (एसडीएम) के लगभग 50 पद हैं। नायब तहसीलदार के तकरीबन 100 पद आए हैं। सभी विभागों से मिली रिक्तियों को जोड़कर विज्ञापन तैयार कराया जा रहा है जो कि इसी सप्ताह जारी हो जाएगा।
               सीसैट क्वालिफाइंग किए जाने की प्रतियोगी छात्रों की मांग को देखते हुए आयोग सरकारी विभागों पर अधियाचन (खाली पद) भेजने के लिए दबाव नहीं बना रहा था। लेकिन 28 दिसम्बर को सीसैट क्वालिफाइंग किए जाने के बाद पीसीएस-16 की भर्ती को लेकर सक्रियता बढ़ गई।



Keyward ; psc,upgovt,pcs2016,recruitment

Comments

Popular posts from this blog

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक