शिक्षक बनने की दौड़ में न्यायालयों में याचिका दायर करने वाले भी शामिल : निदेशालय का घेराव किया और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष किए वादे को जल्द पूरा करने का अनुरोध

         शिक्षक बनने की दौड़ में न्यायालयों में याचिका दायर करने वाले भी शामिल हो गए हैं। उन्हीं याचियों ने मंगलवार को शिक्षा निदेशालय का घेराव किया और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष किए वादे को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया।
          सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने युवाओं से कहा कि 72 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही वह पूरा होगी। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 72825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।   
          इस संबंध में तमाम युवाओं ने हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक नियुक्ति को लेकर याचिकाएं दाखिल कर रखी हैं। सात दिसंबर 2015 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रदेश के महाधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि इस भर्ती को लेकर विभिन्न याचिकाएं दाखिल करने वाले युवाओं को भी शिक्षक बनने का मौका दिया जाएगा। उसके बाद से याची नियुक्ति की निरंतर मांग कर रहे हैं।
          उसी सिलसिले में शिक्षा निदेशालय में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय का घेराव किया गया। युवाओं का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट में कही गई बात पर जल्द अमल किया जाए। 
           याचियों के प्रतिनिधिमंडल ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से मुलाकात की। सचिव ने कहा कि शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही वह पूरी की जाएगी।
           इस पर युवाओं ने फिलहाल आंदोलन को स्थगित कर दिया। युवाओं ने कहा कि इस महीने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू न होने पर फिर से आंदोलन करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में अशोक द्विवेदी, संदीप पांडेय, विजय दुबे, अरविंद यादव, सूरजभान आदि शामिल थे।

Keyward ; teachers recruitment,btc,ubtc,72825recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले