101 पदों पर एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर, ब्लॉक डेवलेपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर, फूड सप्लाई एंड कंज्यूमर ऑफिसर की भर्ती

             पंजाब लोक सेवा आयोग ने पंजाब सिविल सेवा, तहसीलदार, एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर, ब्लॉक डेवलेपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर, फूड सप्लाई एंड कंज्यूमर ऑफिसर आदि पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गये हैं।
              सभी पदों पर कुल रिक्तियों की संख्या 101 है। शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों का किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है।
               सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर
                 सभी पदों पर ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क के तौर पर पंजाब के एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों एवं पिछड़े वर्ग के लिए 1,125 रुपये व शेष अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 3,000 रुपये चालान के माध्यम से जमा करने होंगे।
                 ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर, 2015 है जबकि चालान के द्वारा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर, 2015 है। योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
                 आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए उम्मीदवारों को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से निर्धारित शुल्क का चालान बनवाकर जमा करना होगा।
                  सभी पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ppsc.gov.in पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।


Kewards ; ppsc,Officer, Excise and Taxation Officer, Block Development and Panchayat Officer, Food Supply and Consumer Officer

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

Jobs to fill Postman posts in Government of India Department of Information and Communications