105 पदों पर ब्लॉक मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर, सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर की भर्ती

               उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म जारी किए गए हैं।
              जिन पदों पर भर्ती निकली है उनमें ब्लॉक मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर, सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर आदि के 105 पद शामिल हैं।
               विज्ञापित पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान स्वरूप 20,000 रुपये प्रतिमाह से लेकर 70,000 रुपये प्रतिमाह (पदों के अनुसार) प्रदान किये जाएंगे।
                उम्मीदवारों की आयु सीमा पदों के अनुसार जिला स्तर के अधिकारी के लिए अधिकतम 40 वर्ष एवं राज्य स्तर के अधिकारी के लिए 30 वर्ष निर्धारित की गई है।            ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 03 वर्ष एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट दिए जाने का प्रावधान है।
                  विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास शैक्षिक रूप से संबंधित विषय में पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
                 उक्त पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन मान्य किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत निर्धारित फॉर्मेट में ही अपने हस्ताक्षर एवं नवीनतम फोटो को अपलोड करें।
                आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट आवश्यक रूप से प्राप्त करके आगामी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें। आवेदन 30 सितंबर 2015 को रात्रि 8:00 बजे तक ही कर सकते हैं।
                  विज्ञापित पदों पर चयन मेरिट सूची एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
                  आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी व आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रमीण आजीविका मिशन की आधिकारिक वेबसाइट www.sids.co.in पर लॉगइन करें।

Kewards ; block manager,district manager,product manager,senior product manager

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक