बीटीसी 2014 की सीटें भरना मुश्किल : निजी बीटीसी कॉलेजों में भी काफी सीटें रहेंगी खाली

              काउंसिलिंग में सोमवार को भी अभ्यर्थियों की बेरूखी जारी रही। सोमवार को विज्ञान एवं कला वर्ग में पुरूष श्रेणी में क्रमश: 76 व 56 सीटें भर पाईं और विज्ञान व कला वर्ग में महिलाओं की श्रेणी में क्रमश: सात व 13 सीटें ही भर पाईं। इस तरह सोमवार को हुई काउंसिलिंग में 188 सीटें ही भर पाईं। फिलहाल बीटीसी की करीब एक हजार सीटें खाली रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
                जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में हुई काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों की बेरूखी जारी रही। रविवार को जहां 246 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया था वहीं सोमवार को यह आंकड़ा और नीचे आ गया। इसमें केवल 188 अभ्यर्थियों ने ही प्रवेश लिया। सुबह से ही डायट में सन्नाटा पसरा रहा। काउंसिलिंग करवाने के लिए अभ्यर्थियों का रूझान कम होने से सीटें भरने का संकट खड़ा हो गया है।
                 बीटीसी 2014 में डायट व 31 निजी बीटीसी कॉलेजों में करीब 1700 के आसपास सीटें हैं। फिलहाल डायट के अधिकारी अब खाली सीटों का ब्यौरा जुटा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि करीब एक हजार के आसपास सीटें खाली होंगी।

Kewards ; teachers,TET,2014btc,jobs

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

SBI में विशेषज्ञ कैडर अधिकारी के 38 पदों की भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन