अब प्रशिक्षु शिक्षक 3 से करेंगे कार्य बहिष्कार ; तैनाती और मानदेय न मिलने से नाराज, पांच को घेरेंगे विधान भवन

              टी ईटी पास प्रशिक्षु शिक्षकों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी लेकिन उन्हें अभी तक न तैनाती मिली है और न मानदेय। इसी से नाराज होकर उन्होंने तीन अक्टूबर से बहिष्कार का निर्णय लिया है। उसके बाद पांच अक्टूबर को वह विधान भवन का घेराव करेंगे।
              प्राइमरी स्कूलों में 72 हजार शिक्षक भर्ती में करीब 59 हजार को नियुक्ति पत्र आठ महीने पहले ही मिल गए थे। उसके बाद उनका छह माह का प्रशिक्षण होना था। इन्हें स्कूल आवंटित कर प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान साढ़े सात हजार रुपये मानदेय दिया जाना था। छह महीने की बजाय आठ महीने प्रशिक्षण हो गया।
                प्रशिक्षण के बाद परीक्षा कराई गई, जिसमें वे पास हो गए। इसके बावजूद अभी तक प्रशिक्षु शिक्षकों को सिर्फ तीन महीने का मानदेय मिला है। अभी तक उनको यह भी नहीं बताया जा रहा है कि उन्हें प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मूल तैनाती कब और कहां दी जाएगी।    
               ऐसे में उनको न तो पूर्णकालिक शिक्षक का वेतन मिल रहा है और न चार महीने से प्रशिक्षु शिक्षक का मानदेय। इस मुद्दे पर रविवार को टीईटी उत्तीर्ण प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। संघ के प्रदेश महामंत्री राकेश यादव ने बताया कि शिक्षक तीन अक्टूबर से कार्य बहिष्कार करेंगे। उसके बाद पांच अक्टूबर को विधान भवन का घेराव करेंगे।


Kewards; trainee teachers,sbtc,72825 recruitment

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी