412 पदों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) महिला उम्मीदवारों की भर्ती

                     उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) के 412 रिक्त पदों पर महिला उम्मीदवारों के लिए फॉर्म जारी किए हैं। पदों पर केवल महिला उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
                  पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत अभ्यर्थियों को किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करना अथवा समकक्ष शिक्षा प्राप्त करना निर्धारित है।              
                    आरक्षित वर्ग के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार शैक्षिक योग्यता में छूट दी जाएगी।
                    विज्ञापित पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतनमान स्वरुप 9,300 रुपये प्रतिमाह से 34,800 रुपये प्रतिमाह एवं 4,200 रुपये ग्रेड पे निर्धरित किया गया है।
                     आवेदकों की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अंतर्गत अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
                      पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से मान्य होंगे। आवेदन प्रक्रिया तीन चरणों में पूर्ण की जाएगी। प्रथम चरण में योग्य आवेदकों को विभाग की वेबसाइट पर अपना नामांकन करना होगा और आवेदन शुल्क के लिए ई-चालान एवं रजिस्ट्रेशन स्लिप का प्रिंटआउट प्राप्त करना होगा।
                       दूसरे चरण में अभ्यर्थी को ई-चालान द्वारा अपना आवेदन शुल्क नजदीकी शाखा में जमा करना होगा। अभ्यर्थी अपना आवेदन शुल्क इंटरनेट बैंकिंग एवं क्रेडिट/डेबिट कार्ड द्वारा भी जमा करा सकती हैं।        
                        सभी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित है।
                         तीसरे चरण में अभ्यर्थियों को विभाग की वेबसाइट पर शुल्क भुगतान के उपरांत सर्जित ट्रांजेक्शन आई.डी., फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित फॉरमेट में अपलोड करना होगा।
                          आवेदन की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर लॉग इन करें।

Kewards ; police,mahila police,sub inspector,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान