शिक्षक बने सैकड़ों शिक्षामित्र वेतन से रहेंगे वंचित ; सचिव संजय सिन्हा ने भी शासन के निर्देश के बिना कोई टिप्पणी किये जाने से किया इंकार

             समायोजन निरस्त होने के बाद अक्टूबर में करीब दो हजार शिक्षामित्रों को वेतन नहीं मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने अगस्त 2014 में दो हजार से अधिक शिक्षामित्रों को समायोजित कर सहायक अध्यापक बनाया था। शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन होने के बाद वेतन देने की कार्रवाईशुरू की गई।
                  मई-जुलाई 2015 में द्वितीय समायोजन में 1105 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाया गया। उनका वेतन दिए जाने के लिए शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा था। इसी दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने के निर्णय कोअसंवैधानिक ठहरा दिया। इससे पेच फंस गया।
              सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा का इस संबंध में इतना भर कहना है कि शिक्षामित्रों के वेतन के संबंध में वह कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। शासन से आदेश प्राप्त होने के बाद ही किसी तरह की टिप्पणी कर पाना उनके लिए संभव होगा।


Kewards ; teachers,shikshamitra,samayojan,govtjobs,btc

Comments

Popular posts from this blog

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) भर्ती 2018 ; कॉन्ट्रैक्ट इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती

CTET 2020: परीक्षा की तारीख, आवेदन पत्र, पंजीकरण, प्रवेश पत्र, योग्यता, सिलेबस, अधिसूचना पीडीएफ

ईएसआईसी नई दिल्ली भर्ती 2018 ; जूनियर इंजीनियर के 79 पदों पर नियुक्तियां

एनपीसीआईएल भर्ती 2018 ; असिस्टेंट ग्रेड-1 के पदों पर भर्तियां

एनआईईएलआईटी भर्ती 2018 ; 56 वैज्ञानिक के पदों पर भर्तियां

69000 शिक्षक भर्ती : लिखित परीक्षा के प्रश्नों को लेकर नहीं थमा विवाद, 200 से अधिक याचिकाएं अब तक 1.27 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

10वीं पास के लिए भारतीय रेलवे में सुनहरा मौका

केंद्रीय विद्यालय नई दिल्ली में शिक्षकों के अनेक पदों पर भर्तियाँ, चयन वॉक-इन-इंटरव्यू से

69 हजार शिक्षक भर्ती : परीक्षा में पास कराने के लिए पैसे लेन-देन का वायरल ऑडियो पहुंचा STF के पास