उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 771 रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की

              इन पदों के तहत सिविल, यात्रिंकी और विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (अवर अभियंता) के पदों पर भर्ती की जाएगी। जूनियर इंजीनियर के इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
             अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर पदों के अनुसार 5,200 रुपये से 34,800 रुपये निर्धारित किया गया है।
              पदों के लिए आवेदको की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, शारीरिक रूप से अक्षम और महिला उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित मापदंडों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान है।
                विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदन 14 अक्टूबर, 2015 तक ही मान्य किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2015 है।
                 आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षत्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन के उपरांत आवेदन के प्रिंटआउट को आगे की प्रक्रिया की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
                  प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 02 वर्ष की अवधि तक सेवा करने या एनसीसी मे 'बी' प्रमाण पत्र प्राप्त आवेदकों को विज्ञापित पदों के लिए वरीयता दी जाएगी।
                  आवेदन संबधी या आवेदन शुल्क से संबधित जानकारी के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ पर लॉगइन करें।

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक