निजी कालेज से बीटीसी 2012 ; निदेशालय में सचिव कार्यालय के सामने धरना और ज्ञापन, काउन्सिलिंग प्रक्रिया में शामिल करने की मांग 

                  निजी कालेजों से बीटीसी 2012 का प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों ने सोमवार को हुंकार भरी है। युवाओं ने शिक्षा निदेशालय में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के सामने धरना दिया और ज्ञापन सौंपकर प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की है। युवाओं का कहना है कि इस संबंध में हाईकोर्ट ने भी निर्देश जारी किया है।
                     बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर 15 हजार शिक्षकों की भर्ती शुरू होने को है। इसकी प्रक्रिया दिसंबर 2014 से चल रही है। वर्ष 2012 सत्र से निजी कालेजों से बीटीसी करने वाले युवा भी इसमें शामिल होने के लिए जोर लगाए हैं।
                      उन्होंने सितंबर माह में इसके लिए आवेदन भी किया है, लेकिन बीटीसी का रिजल्ट देर में मिलने पर नियमत: प्रक्रिया में वह शामिल नहीं हो सकते हैं। इसीलिए युवाओं ने हाईकोर्ट का रुख किया, न्यायालय ने परिषद से जवाब मांगा है और युवाओं को शामिल करने का निर्देश भी जारी किया है।
                     उसी संदर्भ में सोमवार को दर्जनों युवा सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के कार्यालय के सामने कुछ देर धरने पर बैठे साथ ही ज्ञापन भी सौंपा।
                       युवाओं को आश्वस्त किया गया कि हाईकोर्ट का निर्देश पढ़कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही परिषद न्यायालय में अपना पक्ष भी रखेगा।

Kewards ; teachers,TET,btc2012,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले