बीटीसी 2014-15 ; लगभग 30 फीसदी सीटें खाली रहने की संभावना

                बीटीसी 2014-15 के सत्र में लगभग 30 फीसदी सीटें खाली रहने की संभावना है। इसकी काउंसिलिंग 12 सितम्बर से शुरू हो गई थी और पढ़ाई 22 सितम्बर से शुरू कर दी गई है।
              परीक्षा नियामक प्राधिकारी जिलों से भरी गई और रिक्त रह गई सीटों का ब्यौरा इकट्ठा कर रहा है। बीटीसी 2014 के लिए सिर्फ एक बार काउंसिलिंग की गई और इसमें सीटों के सापेक्ष 10 गुना अभ्यर्थी बुलाए गए। इसी काउंसिलिंग में आए हुए अभ्यर्थियों को चयनित कर सूचियां निकाली जा रही हैं।
                सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि 22 सितम्बर से बीटीसी का सत्र शुरू कर दिया जाए। बीटीसी प्रशिक्षण सत्र को नियमित करने को लेकर हुई लगभग एक दर्जन याचिकाओं की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया।
                 दरअसल यूपी में बीटीसी का शैक्षिक सत्र एक साल विलम्ब से चल रहा है। यूपी में कोई शैक्षिक कैलेण्डर न होने की वजह से पूरे वर्ष निजी बीटीसी कॉलेजों को संबद्धता दी जाती है और इसमें उसी के मुताबिक प्रवेश दिए जाते हैं।
                    लिहाजा शैक्षिक सत्र में एक-एक वर्ष का अंतर हो जाता है मसलन सरकारी कॉलेजों में सितम्बर में सत्र शुरू हुआ तो किसी प्राइवेट कॉलेज में अगले वर्ष मार्च से। इसे नियमित करने के लिए कुछ निजी कॉलेजों ने याचिका दायर की थी।

Kewards ; TET,btc2014,teachers,trainee

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले