बी टी सी 2014 ; एडमिशन के लिए अभ्यर्थी ढूंढ़े नहीं मिल रहे

              बीते दस दिन तक चली काउंसलिंग में लगभग दो हजार कैंडिडेट को बुलाया गया था। इसमें निजी कॉलेजों की 1700 सीटों की सापेक्ष 355 अभ्यर्थियों ने ही निजी कॉलेजों में एडमिशन लिया। जानकारों के मुताबिक बाकी बची 1445 सीटों को भरने के लिए कम से कम छह हजार अभ्यर्थियों को बुलाना होगा, वो भी कटऑफ कम करके जो किसी चुनौती से कम नहीं है।
काउंसलिंग के लिए मिलेंगे बस 5 दिन
                 नई गाइडलाइन के मुताबिक 15 अक्टूबर से पहले तक डायट को एडमिशन की पूरी प्रक्रिया खत्म करनी है। इसमें एडमिशन फीस जमा करना भी शामिल है। ऐसे में डायट को काउंसलिंग के लिए 5 से 10 अक्टूबर तक का ही समय मिलेगा। इस बीच उन्हें निजी कॉलेजों की 1445 सीटें और डायट की बची हुई 100 सीटों की एडमिशन प्रक्रिया खत्म करनी है।
                    इसके पहले 15 दिन चली प्रक्रिया में 455 सीटें ही भरी हैं। ऐसे में इतनी सारी सीटों को भरने के लिए डायट को कम से कम एक माह का समय चाहिए। जबकि उसे पूरी प्रक्रिया निपटाने के लिए सिर्फ दस दिन का समय मिला है।
कल जारी हो सकती है कटऑफ
                     डायट में अगले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए नई कटऑफ सोमवार तक जारी की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक 6 अक्टूबर से काउंसलिंग प्रक्रिया दोबारा से शुरू कर दी जाएगी।

Kewards ; TET,btc,admission,Counciling

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक