एस एस सी भर्ती परीक्षा 2015 ; अभ्यर्थियों ने जमकर किया बवाल और स्कूल में घुसकर पथराव व् शिक्षकों को पीटा 

              कन्हईपुर मोड़ स्थित बाल मित्र स्कूल में सिपाही भर्ती परीक्षा के तहत रविवार की सुबह देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल किया और स्कूल के अंदर घुसकर पथराव कर शिक्षकों को पीटा और कुछ अभ्यर्थियों की कॉपी फाड़ दी।
                बवाल की सूचना पाकर पहुंची पुलिस से भी अभ्यर्थियों ने अभद्रता की तो पुलिस ने कई छात्रों को लठिया दिया। इस दौरान पुलिस ने तीन अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है।
                  एसएससी की सिपाही भर्ती परीक्षा 2015 रविवार की सुबह दस बजे से थी। इलाहाबाद में कई परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में शामिल होने के लिए साढ़े नौ बजे का समय दिया गया था। कन्हईपुर मोड़ स्थित बाल मित्र स्कूल में अभ्यर्थी देरी से पहुंचे तो उन्हें अन्दर नहीं घुसने दिया गया। इस पर अभ्यर्थी हंगामा करने लगे और गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को धक्का देते हुए अन्दर घुस गए।
                   क्लास में परीक्षा दे रहे शिक्षकों को पीटने के बाद तीन क्लास रूमों में घुसकर कॉपी फाड़ दी और जमकर तोड़फोड़ की। स्कूल के अन्दर व गेट के बाहर खड़ी बस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। यह देखकर शिक्षक व परीक्षा दे रहे अन्य अभ्यर्थियों में अफरातफरी मच गई। स्कूल प्रबंधक चौथ राम यादव ने 100 नम्बर पर सूचना दी।
                     कुछ ही देर में धूमनगंज थाने की फोर्स पहुंची और अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन अभ्यर्थी पुलिसवालों से भी उलझ गए। सीओ सिविल लाइंस नीति द्विवेदी भी फोर्स के साथ पहुंची। उन्होंने भी बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। अभ्यर्थियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया तो पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू किया जिससे अभ्यर्थी भागने लगे। पुलिस ने बवाल काट रहे तीन अभ्यर्थियों को पकड़ लिया और थाने ले गए।
कानपुर रोड पर लगाया जाम, मचा हड़कंप
                    सुलेमसराय स्थित एमपी कान्वेंट स्कूल में भी अभ्यर्थियों जमकर हंगामा किया। इस परीक्षा केंद्र भी वह देरी से पहुंचे तो गेट पर लगे सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। जिस पर अभ्यर्थी आक्रोशित हो गए और कानपुर रोड जाम कर दिया। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पाकर भारी फोर्स मौके पर पहुंची और आयोग से वार्ता का आश्वासन देकर जाम हटाया। इस दौरान कानपुर रोड पर वाहनों की कतारें लगी रहीं।

Kewards ;ssc exam2015,police bharti, Allahabad

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान