प्रशिक्षु शिक्षकों को 6 अक्तूबर से मिलेगा डायटों पर परीक्षा पास करने का प्रमाण पत्र  ; सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने इसके लिए पूरी की सभी तैयारियां

                  प्रशिक्षु शिक्षकों को 6 अक्तूबर से डायटों पर परीक्षा पास करने का प्रमाण पत्र मिलने लगेगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी सोमवार को प्रदेश के सभी डायटों पर प्रमाण पत्र उपलब्ध करा देगा।
                  सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों को सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
                    सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्राइमरी स्कूलों में टीईटी मेरिट के आधार पर प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।      
                      पहले चरण में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों की परीक्षा प्रदेश के 130 केंद्रों पर 24 व 25 अगस्त को आयोजित की गई। इसमें 43,139 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 21 सितंबर को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसके मुताबिक 43,077 पास हुए हैं और 31 फेल व 31 का रिजल्ट अपूर्ण है।
                       प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डिंपल वर्मा ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव को बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिया था कि परीक्षा पास करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों का जल्द प्रमाण पत्र बांट दिए जाएं।


Kewards ; teachers,TET,29334 trainee teachers,btc

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

SBI में विशेषज्ञ कैडर अधिकारी के 38 पदों की भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन