जिला व मंडल स्तर पर कर्मचारियों के अधिवेशन व चुनाव के लिए दो दिन की विशेष अवकाश देने की मांग नामंजूर

                जिला व मंडल स्तर पर कर्मचारियों के अधिवेशन व चुनाव के लिए दो दिन की विशेष अवकाश देने की मांग नामंजूर कर दी है। इस संबंध में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक राजीव कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं।
               आदेश में कहा गया है कि राज्य कर्मचारियों के मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रांतीय स्तर पर होने वाले अधिवेशनों और चुनाव के लिए दो दिन का विशेष अवकाश सरकार द्वारा स्वीकृत किया जाता है।
                 विशेष अवकाश की मांग जिला व मंडल स्तर पर होने वाले अधिवेशनों और चुनावों के लिए भी मान्यता प्राप्त संगठनों की जिला व मंडल की इकाइयों द्वारा की जा रही थी। इस पर विचार के बाद यह फैसला लिया गया कि ऐसा करना संभव नहीं है।
                  प्रमुख सचिव ने जिला व मंडल स्तरीय संगठनों की इकाइयों के पदाधिकारियों से कहा है कि वे अपने अधिवेशन शनिवार और रविवार को सार्वजनिक अवकाश के दिनों में कराएं। यदि विशेष परिस्थितियों में किसी कार्य दिवस में अधिवेशन या चुनाव अनिवार्य हो तो वे अपने विभाग से आकस्मिक अवकाश या अन्य अवकाश स्वीकृत कराकर अधिवेशन या चुनाव कराएं।



Kewards : teachers,recruitment,specialleave

Comments

Popular posts from this blog

जेईई-मेन्स, जेईई-एडवांस्ड, NEET परीक्षा की तारीखों की घोषणा, यहां जाने विस्तार से

852 नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर ये भर्तियां, करें आवेदन 21 अगस्त 2019 तक

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

बीटीसी ट्रेनिंग ; विद्यार्थियों के इंटरनल असिस्मेंट की परीक्षा ऑनलाइन करवाने की तैयारी 

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अब आगामी एक जुलाई से सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार ही पढ़ाई

Recruitment in ONGC for 322 posts

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण मामला : अब आईआईएम ने शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण की छूट मांगी

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण