परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील ; खाने के लिए अब मिलेंगे वर्तन

              बच्चों को मिड-डे मील खाने के लिए अब घर से बर्तन नहीं लाना होगा। राज्य सरकार स्कूल में ही बर्तन की व्यवस्था कराएगी। इसमें थाली के साथ गिलास भी दिए जाएंगे। इसके लिए मध्याह्न भोजन योजना में बजट की व्यवस्था की जा रही है।
               शासन स्तर से इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी लेने की तैयारी है।
                परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिड-डे मील योजना में खाना देने की व्यवस्था है। शहरी क्षेत्रों में स्वयंसेवी संस्थाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम शिक्षा समिति के माध्यम से खाना दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बच्चों को प्रत्येक बुधवार को दूध देने की शुरुआत की गई है।      
                    मिड-डे मील में खाना देने की तो व्यवस्था है, लेकिन इसके लिए उन्हें घर से बर्तन लाना पड़ता है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को स्कूलों के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी मिली थी। उन्होंने इसके बाद निर्देश दिया था कि बच्चों को मिड-डे मील के लिए बर्तन की व्यवस्था की जाए।
                     इसके आधार पर ही मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसके मुताबिक बच्चों को थाली व गिलास देने के लिए तुरंत करीब 25 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। शासन में उच्चाधिकारियों की बैठक में सहमति बन चुकी है।
                     मुख्यमंत्री से अनुमति लेने के लिए इस प्रस्ताव को कैबिनेट मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद स्कूलों में बच्चों को थाली व गिलास देने की शुरुआत कर दी जाएगी।


Kewards ; MDM,basicschool,teachers,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले