युवाओं के लिए अच्छी खबर ; सेना में भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन

            सेना में भर्ती के अवसर का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेना ने भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए सारे कागजात ऑनलाइन ही मुहैया कराने होंगे।  
                युवकों को सेना की ओर से ई-मेल व मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए एडमिट कार्ड भेजा जाएगा। भर्ती रैली में आवेदनकर्ता को केवल उस एडमिट कार्ड की प्रिंट प्रति लानी होगी।
                  वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। वेबसाइट पर दिए गए आवेदन फार्म में युवकों को निजी जानकारी, शैक्षणिक डिटेल, संपर्क सूत्र, ई-मेल आइडी, मोबाइल नंबर सहित तमाम अन्य जानकारियां व उनसे संबंधित कागजात अपलोड करने होंगे।
                     हर जानकारी अपडेट करने के बाद आवेदनकर्ता अपना आवेदन सेव कर प्रोफाइल भी देख सकता है।
मिलेगा पर्याप्त समय :
                     ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में हर भर्ती रैली के 60 दिन पूर्व वेबसाइट पर पंजीकरण खोल दिया जाएगा। युवकों को पंजीकरण के लिए 45 दिनों का समय मिलेगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर सभी दिशा निर्देश पढ़कर पर्याप्त समय लेकर आवेदन फार्म भर सकते हैं।
आवेदन में न करें गलती :
                      ऑनलाइन आवेदन में फिलहाल फार्म सबमिट करने के बाद गलती सुधारने का ऑप्शन नहीं रखा गया है। इसलिए आवेदन करते समय हर जानकारी ध्यान से भरना होगा। एक बार जानकारी वेबसाइट पर सेव हो गई तो वही जानकारी सही मानी जाएगी।
ये कागजात हैं आवश्यक-
                         हर उम्मीदवार के लिए आधार कार्ड है अनिवार्य -शैक्षणिक योग्यता के मूल कागजात हैं जरूरी
तस्वीर लगी हुई मूल निवास प्रमाण पत्र
सभी जातियों के लिए जाति प्रमाण पत्र
ग्राम प्रधान से चरित्र व अविवाहित प्रमाणपत्र
हर अभ्यर्थी के लिए दस रुपये व नॉन जुडिशियल शपथ पत्र आवश्यक।
                       ऑनलाइन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। आधार कार्ड नंबर के जरिए स्थानीय नागरिकता का पता लेगा, जिससे बाहरी लोग फर्जी आवेदन नहीं कर सकेंगे। इससे भर्ती रैली में फर्जी लोगों को आने से रोकने में मदद मिलेगा।
                        जून 2016 में फेज दो में ऑनलाइन आवेदन के बाद टेस्ट भी ऑनलाइन हो जाएंगे। इससे लगभग 90 प्रतिशत भीड़ कम हो जाएगी और योग्य युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। ~ कर्नल पंकल साहनी, भर्ती निदेशक, सेना भर्ती निदेशालय मेरठ

Kewards ; Army,recruitment,online,application

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान