शिक्षकों को मिलेगा ‘एसएमएस’ का पैसा 

                परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्रओं की उपस्थिति का ब्योरा राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआइसी) को भेजने वाले शिक्षकों को एसएमएस की धनराशि का भुगतान किया जाएगा।
                 यह भुगतान समाजवादी पेंशन योजना के प्रशासनिक मद से समाज कल्याण विभाग करेगा।
                  परिषदीय स्कूलों में बच्चों की हाजिरी का सही आंकड़ा तमाम प्रयासों के बाद भी शासन को नहीं मिल पा रहा है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है कि शिक्षक एसएमएस से उपस्थिति की जानकारी दें।
                  माना जा रहा है कि प्रतिदिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति का पता चलने पर व्यवस्थाएं सुधारी जा सकेंगी और शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन को गति मिलेगी।
                  शैक्षिक सत्र 2015-16 में अक्टूबर से मार्च माह तक उपस्थिति का ब्योरा एसएमएस को देने का निर्देश हुआ है। इस अवधि में एसएमएस मद में होने वाले व्यय का वहन किया जाएगा।
                  बेसिक शिक्षा निदेशक अनुमानित व्यय की सूचना समाज कल्याण निदेशक को उपलब्ध कराएंगे। धनराशि नवंबर माह में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
                    बेसिक शिक्षा परिषद पर यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह सभी जनपदों को प्रेषित एसएमएस के आधार पर धन उपलब्ध कराएं। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव धनराशि वितरण का उपभोग प्रमाण पत्र समाज कल्याण निदेशक को देंगे।
                    शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार शिक्षकों को एसएमएस का पैसा दिया जाएगा। हाजिरी का ब्योरा एसएमएस के माध्यम से दिए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

Kewards ; teachers,SMS,money,attendence

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक