जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

              देश में जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार आने वाली है। आने वाले दिनों में देश के कुछ पेमेंट बैंक एक से डेढ़ करोड़ रुपये की तन्ख्वाह वाली 1500 से ज्यादा नौकरियां निकालने वाले हैं।
                एचआर विशेषज्ञों के मुताबिक आरबीआई से लाइसेंस मिलने के बाद नामी कंपनियों के पेमेंट बैंक अगले साल से कामकाज शुरु कर देंगे। इन बैंकों में सीईओ और अन्य शीर्ष पदों पर करीब डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों की नियुक्तियां की जाएगी।
               आरबीआई की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद 18 महीने के भीतर कई पेमेंट बैंक चालू हो जाएगे।
               हालांकि इन बैंकों को पूर्ण बैंकिंग परमिट नहीं मिला है, बल्कि सीमित सेवाएं देने की ही अनुमति मिली है। इनमें मुख्य रूप से जमा स्वीकार करना, पेमेंट ऑफर, डेबिट कार्ड जारी करना और कमर्शियल बैंकों के एजेंट के तौर पर काम करने की अनुमति होगी।
                केंद्रीय बैंक ने इसी साल अगस्त में इन बैंकों को परमिट जारी किए थे। अपने पेमेंट बैंकों के लिए चोलामंडलम, डाक विभाग, नैशनल सिक्यॉरिटी डिपॉजिटरी, टेक महिंद्रा और सन फार्मा को सीईओज की नियुक्ति करनी है।
                फाइनैंशल सर्विसेज की स्पेशलाइज सर्च फर्म विटो इंडिया के अनुसार यह 11 पेमेंट बैंक सीनियर एग्जीक्यूटिव्स को हायर करेंगी। यही नहीं यह बैंक करीब 370 मिडिल लेवल एग्जीक्यूटिव्स को भी नौकरी देंगी। आने वाले महीनों में यह बैंक जूनियर स्टाफ के तौर पर भी 1,000 लोगों को भर्ती कर सकते हैं।
              यह कंपनियां खास तौर पर प्रॉडक्ट, सेल्स ऐंड डिस्ट्रिब्यूशन, मर्चेंट, स्ट्रैटिजक अलायंस के काम में कर्मचारियों की भर्ती करने वाली हैं। सीनियर एग्जीक्यूटिव्स के पद पर बैंक 50 से 75 लाख रुपये तक की तन्ख्वाह दे सकते हैं।

Kewards ; jobs,upgovt,privatejob,govtjob

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना के कारण 500 से ज्यादा मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्तियाँ, चयन इंटरव्यू से

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 240 पदों पर भर्तियाँ, 15 मई 2019 तक करें आवेदन

क्लर्क के 48 पदों पर भर्ती

Recruitment 2017 for 179 PGT, TGT & Other Posts

HP में सरकारी नौकरियां : 1892 जूनियर टी-मेट और जूनियर हेल्पर पदों के लिए भर्तियाँ, 10 वीं पास 20 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

बीएड 2016; प्रवेश काउंसिलिंग आज से, रैंक एक से 6500 तक के अभ्यर्थी बुलाए गए

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

69 हजार शिक्षक भर्ती ; 6 जनवरी को लिखित परीक्षा, आवेदन 20 दिसंबर तक