15 हजार शिक्षकों की भर्ती ; अब बीएलएड धारकों को भी मौका, जल्द ही बीएलएड धारकों से आवेदन लेने का नया कार्यक्रम, नए सिरे से होगी काउंसिलिंग

              प्राथमिक स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती में अब बीएलएड (बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजूकेशन) धारकों को भी मौका दिया जा रहा है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
                 बेसिक शिक्षा परिषद जल्द ही बीएलएड धारकों से आवेदन लेने का नया कार्यक्रम जारी करेगा। साथ ही नियुक्ति के लिए प्रदेश भर में नए सिरे से काउंसिलिंग होगी।
                 बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों में इन दिनों 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। तीन मर्तबा आवेदन लेने के बाद काउंसिलिंग कुछ दिन पहले पूरी हुई और प्रत्येक जिले से नियुक्ति पत्र बांटने की मांग हो रही थी। इसी बीच शासन ने बीएलएड धारकों को भर्ती में शामिल करने का आदेश जारी कर दिया है।  
                  दरअसल, 15 हजार शिक्षकों की भर्ती में अवसर नहीं मिलने पर बीएलएड डिग्रीधारियों ने हाईकोर्ट में मुकदमा किया था जिस पर कोर्ट ने 26 फरवरी 2014 को ही सरकार को इन डिग्रीधारियों को शामिल किए जाने का आदेश दिया था।


Keywords ; teachers,15000teachers recruitment,tet

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले