उत्तर प्रदेश में 229 खंड शिक्षाधिकारियों की भर्ती होगी ; निदेशालय ने पदों का ब्योरा जुटा लिया है

            उत्तर प्रदेश में 229 खंड शिक्षाधिकारियों की भर्ती होगी। शिक्षा निदेशालय ने पदों का ब्योरा जुटा लिया है और अब इसे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भेजा जाएगा।
              बेसिक शिक्षा विभाग में इस भर्ती की प्रक्रिया आयोग के जरिए ही पूरी होगी।प्रदेश में खंड शिक्षाधिकारियों के 1031 पद स्वीकृत हैं। लेकिन वर्तमान में 802 अफसर ही कार्यरत हैं। 229 पद खाली पड़े हुए हैं। 2010 के बाद से इस कैडर की भर्ती भी नहीं हुई है।
              इसके चलते कई अफसरों के पास अतिरिक्त चार्ज है। अफसरों की कमी और इसके चलते निरीक्षण से लेकर सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तक में आ रही अड़चन को देखते हुए रिक्तियों का ब्योरा जुटाया गया है।
              बेसिक शिक्षा विभाग इसे लोक सेवा आयोग को भेजने जा रहा है ताकि जल्द से जल्द भर्ती हो सके।

Kewards ; teachers ,Absa,recruitment,229post,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions