प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

              उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के प्रति प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास है, इसका अनुमान उस पर चल रहे मुकदमों से लगाया जा सकता है।
             आयोग के खिलाफ न्यायालय में 3116 मामलों में मुकदमे चल रहे हैं। इनमें से ज्यादातर अनिल यादव के समय यानी विगत ढाई साल में हुए हैं।
              इसका नतीजा है कि इन मुकदमों पर बड़ी राशि खर्च होने के साथ आयोग के अफसरों और कर्मचारियों का काफी वक्त भी जवाब देने में चला जा रहा है।
               सचिव सुरेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि इनमें तकरीबन 500 मुकदमे बहुत ही छोटे स्तर के हैं। इनमें से कई का सिर्फ जवाब देना है। कई अन्य मुकदमे कर्मचारियों की शिकायतों से संबंधित हैं।      
                उन्होंने बताया कि चार नवंबर को बैठक बुलाई गई है। उसमें इन मुकदमों की समीक्षा की जाएगी। कोशिश होगी कि एक पखवाड़ा में इन्हें निस्तारित कर दिया जाए।
                बताया कि आयोग कर्मियों की अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
                 सचिव ने बताया कि कर्मियाें को सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके फंड का भुगतान कर दिया जाएगा। इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सुरेश ने बताया कि आयोग में 16 कर्मचारी हैं, जिन्हें रिटायरमेंट के बाद भुगतान नहीं हुआ है।

Kewards ; 
Upsc,uppcs,comptitior,govt,jobs

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

3,500 Panchayat officials recruitment in Up

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन