72825 शिक्षक भर्ती ; जिलों से मांगा जा रहा जवाब, सामान्य वर्ग में 70 एवं आरक्षित वर्ग में 60 फीसद अंक पाने वालों का मामला

             प्राथमिक स्कूलों में 72825 शिक्षक भर्ती में  बड़ी तादाद में ऐसे युवा सामने आए हैं, जो उम्दा अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए थे। इसके बाद भी उन्हें शिक्षक बनने का मौका नहीं मिला। सभी ने परिषद को प्रत्यावेदन भेजा है।
            अब परिषद सभी मामलों की बारीकी से जांच करा रहा है और सभी का जवाब संबंधित जनपद से ही मांगा जा रहा है। साथ ही परिषद मुख्यालय पर प्रत्यावेदन के आधार पर कट ऑफ आदि की पड़ताल हो रही है।
             सूबे में पहली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2011 में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कराई। उस समय पांच लाख 96 हजार 733 अभ्यर्थियों ने इम्तिहान दिया। उनमें दो लाख 92 हजार 913 यानी 49.09 फीसद उत्तीर्ण हुए। इन्हीं अभ्यर्थियों को शिक्षक बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने 72 हजार शिक्षकों की भर्ती निकाली। सुप्रीम कोर्ट में इस भर्ती की सुनवाई के दौरान कटऑफ से अधिक अंक पाने वालों को भी नौकरी न दे पाने का मसला उठा तो कोर्ट ने इसका जवाब मांगा है।
               बेसिक शिक्षा परिषद ने सामान्य वर्ग के 70 फीसद व आरक्षित वर्ग के 60 फीसद से अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन मांगा। परिषद को करीब 80 हजार आवेदन मिले हैं। आवेदनों की छंटाई के बाद उन्हें सूचीबद्ध किया गया है।
               सूत्र बताते हैं कि अधिकांश प्रत्यावेदनों का जवाब संबंधित जनपद से मांगा जा रहा है। साथ ही अफसर प्रत्यावेदनों को संबंधित जिले की मेरिट के आधार पर जांच भी रहे हैं।
               यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि आखिर कितने युवा कटऑफ से अधिक अंक पाने के बाद भी शिक्षक नहीं बन सके। परिषद के इस कार्य पर सभी की निगाहें लगी हैं।

Keywords ; teachers,tet,72825 traine ,btc

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले