टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन कल से ; परीक्षा दो फरवरी को

              उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के लिए आनलाइन आवेदन 26 नवंबर से लिया जायेगा जबकि परीक्षा दो फरवरी को दोनों पालियों में होगी।
             इस बार सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज, उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद टीईटी प्राथमिक और टीईटी उच्च प्राथमिक के लिए ही आनलाइन आवेदन लेगा जबकि प्राथमिक और उच्च टीईटी में भाषा की परीक्षा अब नहीं होगी।
             10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के टीईटी परीक्षा में शामिल होने की संभावना है।ऐसे में टीईटी परीक्षा की तैयारियां भी व्यापक स्तर पर करनी होगी जिसकी तैयारियां जोरशोर से शुरूहो गयी है।यह सभी तैयारियां एक हफ्ते में पूरी कर ली जायेगी।
             सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी श्रीमती नीना श्रीवास्तव ने बताया कि टीईटी परीक्षा कराने की अनुमति शासन ने मंगलवार की शाम को दे दिया है।इसलिए परीक्षा की तैयारियां शुरूकर दी गयी है।
             अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन 26 नवंबर से 15 दिनों तक लिया जायेगा।उसके बाद संशोधन के लिए हफ्ते का समय अभ्यर्थियों को दिया जायेगा। परीक्षा दो फरवरी को दो पालियों में होगी।उन्होंने बताया कि परीक्षा कराने के लिए सभी जिलों में 300 से अधिक परीक्षा केन्द्र पहले से चिह्नित कर लिये गये है।उनकी रिपोर्ट संबंधित जिलों के डीआईओएस, डायट प्राचार्यऔर जेडी से एक हफ्ते में मांगी गयी है जिससे कि परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न होने पाये।
             उल्लेखनीय है कि सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने टीईटी परीक्षा कराने के लिए फरवरी 2015 से प्रदेश सरकार से कई बार समय और तिथि की मांग किया था लेकिन शासन ने परीक्षा कराने की अनुमति नहीं दी थी।इससे मामला टलता ही चला गया जिससे कि अभ्यर्थियों की संख्या टीईटी परीक्षा में बढ़ती गयी।अगली बार से टीईटी नहीं बल्कि सीटीईटी : प्रदेश सरकार द्वारा परीक्षा में समय से सहयोग न करने पर परीक्षा के पैटर्न में अगली बार से व्यापक स्तर पर बदलाव होने की तैयारियां है।
              यूपीटीईटी परीक्षा की बजाय अब सीटीईटी की तर्ज पर यह परीक्षा होगी। इसकी तैयारियां शुरूहो गयी है।अब देखना है कि प्रदेश सरकार इस मामले में क्या निर्णय लेती है जबकि विभाग टीईटी के बजाय सीटीईटी पर विशेष जोर दे रहा है।इससे समय और पैसे की बचत होगी।

Kewards ; btc,sbtc,shikshamitra,TET

Comments

Popular posts from this blog

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, अब करें आवेदन 30 जून, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक

125 पदों पर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में भर्ती

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

हाई कोर्ट में टाइपिस्ट के 18 पदों के लिए भर्तियाँ, 8 मई 2019 तक या उससे पहले करें ऑनलाइन आवेदन

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले