शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर ; प्रदेश के डीआइओएस व बीएसए भ्रष्ट "लोकायुक्त"

                 उत्तर प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है। 10 साल से पेपर आउट हो रहे हैं, फर्जी मार्कशीट बन रही हैं, इस तरह नौकरी पाने वाले भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।
                एसएन के एमबीबीएस बैच 1965 के गोल्डन जुबली समारोह में अपनी डॉक्टर पत्नी मंजू मेहरोत्र के साथ शामिल हुए लोकायुक्त एनके मेहरोत्र ने बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्ति की।
               लोकायुक्त ने कहा कि उप्र का ऐसा कोई भी बीएसए औरडीआइओएस नहीं है,जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतन मिली हो।
               उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग के चेयरमैन का मामला सामने आ चुका है, अभी और भी मामले खुलने हैं। जो लोग पेपर आउट कर और नकल से पास हो रहे हैं, फर्जी मार्कशीट से नौकरी पा रहे हैं, वही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि हजारों शिकायतें आईं, लेकिन कोई सुबूत नहीं था।
                 लोकायुक्त एनके मेहरोत्र ने बताया कि मंत्रियों के भ्रष्टाचार की तमाम शिकायतें मिली हैं। 42 मामलों की जांच कर रिपोर्ट भेज दी गई है।
                 कार्रवाई करना या न करना सरकार और एजेंसी का अधिकार है। मैं किसी की राजनीतिक हत्या नहीं कर सकता हूं, लेकिन संस्तुति के बाद आगे की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जाना चाहिए।
                 लोकायुक्त ने कहा कि तमाम दलाल आरटीआइ एक्टिविस्ट बन गए हैं, वे सूचना मांगकर ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं।

Kewards ; Education,teachers,tet,fraud,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण