समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पदों पर भर्ती 

आरओ और एआरओ के लिए 25 से करें आवेदन
           प्रदेश सरकार ने विधानसभा में समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
           आरओ के 40 व एआरओ के 50 पदों पर यह भर्तियां होनी हैं।  
           इसके लिए 25 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जा सकते हैं।
           इन पदों पर 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं।
           यह आवेदन विधानसभा की वेबसाइट (http://uplegassembly.nic.in) से डाउनलोड किया जा सकता है। इसका लिंक 25 नवंबर से वेबसाइट पर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित एक परीक्षा लेगा।
          इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न ही पूछे जाएंगे। परीक्षा कब और कहां होगी इसकी सूचना बाद में विधानसभा सचिवालय देगा।
          सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को इसमें आवेदन के 500 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 300 रुपये का ही शुल्क पड़ेगा।
           अभ्यर्थियों को वेबसाइट के जरिये ही ई-एडमिट कार्ड भी मुहैया कराया जाएगा। विधानसभा सचिवालय इस भर्ती परीक्षा को कई शहरों में कराएगा।
विधानसभा में भर्ती किए जा रहे पदों का विवरण
पद-समीक्षा अधिकारी
संख्या-40
वेतनमान-9300-34800 व ग्रेड पे-4800 रुपये
आयु-21 से 40 वर्ष
शैक्षिक अर्हता-किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री

पद-सहायक समीक्षा अधिकारी
संख्या-50
वेतनमान-9300-34800 व ग्रेड पे-4600 रुपये
आयु-21 से 40 वर्ष
शैक्षिक अर्हता-किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री
-डीओईएसीसी से ‘ओ’ लेवल सर्टिफिकेट कोर्स/डिप्लोमा इन कम्प्यूटर साइंस या समकक्ष डिग्री या डिप्लोमा
-कम्प्यूटर में हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड
-अंग्रेजी टाइपिंग जानने वाले अभ्यर्थी को दी जाएगी वरीयता


Kewards ; vidhansabha,RO,ARO,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक